मध्य प्रदेशराजनीति
भाजपा मंडल अध्यक्ष को थमाया नोटिस, भाजपा एक्शन मूड में

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन । सिलवानी विधानसभा के सुल्तानगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव को भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने नोटिस दिया है। जिसमें चुनाव के दौरान पार्टी के प्रत्याशी रामपाल सिंह के विरुद्ध प्रचार करने पर जबाब मांगा गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि सिलवानी विधानसभा संयोजक विष्णु रावत ने लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि सुल्तानगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव ने चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी रामपाल सिंह के विरुद्ध प्रचार किया है। राकेश शर्मा ने यादव से सात दिन जबाब मांगा है।
इसके पहले भी मतदान के पूर्व भाजपा जिला महामंत्री बलराम मालवीय और ओबेदुल्लागंज के भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रहे और भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी की दावेदारी करने वाले जेपी शर्मा को भी नोटिस जारी किया गया था।




