क्राइम

व्यापम घोटाला मामले में बड़ा फैसला, 7 आरोपियों को सात साल की सजा

10 साल बाद हुआ फैसला
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल। व्यापमं घोटाला के 10 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला लिया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा 2013 में गड़बड़ी मामले में 7 आरोपियों को सात साल की सजा सुनाई गई है। वहीं सबूतों के अभाव में 12 आरोपियों को बरी किया गया है। न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसोदिया ने ये फैसला सुनाया है। ज्ञातव्य हो कि इस घोटाले के मामले में SIT ने 21 लोगों को आरोपी को बनाया था।
बता दें कि व्यापमं ने 7 अप्रैल 2013 को पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इस भर्ती परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों ने अपनी जगह किसी और को बैठकर परीक्षा दिलवाई थी। आरोपी ने परीक्षा भी पास कर ली थी, जिसके बाद यह मामला उजागर हुआ और तब से यह मामला चल रहा है।

Related Articles

Back to top button