मध्य प्रदेश
शिक्षक की बिजली करंट लगने से मौत : फ्रीज से सामान निकालते समय करंट लगा
2 घंटे तक किचन में बेहोश पड़े रहे शिक्षक,शादी की खुशियां मातम में बदली
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन जिले की तहसील देवरी के ग्राम मोथा में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने गए 32 वर्षीय शिक्षक मलखान लोधी की बिजली करंट लगने से मौत हो गई।
देवरी पुलिस ने बताया शिक्षक मोथागांव में परिवार सहित भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। बीती रात को फ्रीज में से कुछ सामान निकालते समय उन्हें जोरदार बिजली करंट लग गया। 2 घंटे तक वे किचन में ही बेसुध पड़े रहे। जब पत्नी किचन में पहुंची तो परिजनों को पता चला। उन्हें तत्काल उदयपुरा अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पीएम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
मृतक शिक्षक मलखान लोधी सिंगरौली में पदस्थ थे, उनका 11 वर्षीय बेटा भी है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया



