मध्य प्रदेश

सिहोरा जिला संबंधी बैठक 7 जनवरी को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिहोरा को जिला बनाए जाने संबंधी आगामी रणनीति को तय करने के लिए एक बैठक का आयोजन 7 जनवरी 2024 रविवार दोपहर 3 बजे से “सामुदायिक भवन” सिहोरा थाने के पास में किया गया है ।
बैठक की जानकारी देते हुए लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन, कृष्णकुमार कुररिया ने बताया कि समिति के सदस्यों की सहमति और प्राप्त सुझावों के आधार पर सिहोरा को जिला बनाए जाने की आगामी रणनीति का निर्धारण किया जाएगा। समिति ने सभी से पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button