खेल

चार विकेट से बनारस ने जीता मैच, उमरियापान की हुई हार


भोपाल और नागपुर के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा मैच
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वर्गीय मुरारीलाल चौरसिया ( कल्लू भैया ) की स्मृति में अँधेलीबाग स्टेडियम में खेली जा रही अंतर्राष्ट्रीय लैदर बॉल संतोष ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मैच में उमरियापान को हराकर बनारस की टीम क्वार्टरफाइनल में पहुँच गई। उमरियापान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज शैवाल अरोरा ने 6 चौके और 7 छक्कों के साथ 82 रन,अनुराग ने 21 रन और रितिक ने 16 रन बनाए । बनारस के गेंदबाजों में अनुराग और राहुल ने दो-दो जबकि नितिश ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनारस की टीम ने 15 ओवरों में ही 6 विकेट गवाकर 4 विकेट से इस मैच को जीत लिया। बल्लेबाज सत्यम ने 68 और निखिल ने 32 रन बनाए ।उमरियापान के गेंदबाज शहजाद और पंकज ने दो-दो विकेट जबकि सोनू और प्रहलाद ने एक-एक विकेट लिया।शुक्रवार को आठवां लीग मैच वीटीसीए नागपुर और भोपाल के बीच खेला जाएगा। बनारस के खिलाड़ी सत्यम को मैन ऑफ द मैच का पुरूस्कार पत्रकार सतीश चौरसिया, चंद्रेश चौरसिया, अंकित झारिया, के के चौरसिया, रजनीकांत झारिया, राजेन्द्र चौरसिया, प्रदीप चौरसिया द्वारा दिया गया । इस मौके पर सोमनाथ चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, दिलीप बाजपेई, राजा चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया, रिंकू मिश्रा, आकाश दुबे, जगन्नाथ माझी, सचिव सतीश गौतम, अतुल चौरसिया, भोला चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक, स्वतंत्र चौरसिया, मुकेश पटेल, हनी चौरसिया, कमलेश चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया, अंकित झारिया, चंद्रेश चौरसिया, रजनीकांत झारिया, केके चौरसिया, राजेन्द्र चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, मदन चौरसिया, खेल विकास समिति अध्यक्ष आशीष चौरसिया, हेमंत शामल, सुशील पटेल, मुन्ना पटेल, मिकी चौरसिया, लकी चौरसिया, नीतेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही । अम्पायरिंग शहीद अहमद और राजन पाण्डेय ने किया व स्कोरिंग संदीप चौरसिया प्रिंस अरोरा ने किया।

Related Articles

Back to top button