क्राइम

अनघोरा में पुरानी रंजिश पर मारपीट पिता की मौत दो बेटे घायल

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । अनघोरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद इस झगड़े में एक वृद्ध की जान चली गई वही दो लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है हत्या की वारदात के बाद देवरी और उदयपुरा की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है मृतक टीवी का मरीज बताया जा रहा है जिससे चोट लगने से उसने दम तोड़ दिया थाना देवरी के ग्राम अनघोरा में पुरानी रंजिश को लेकर रूद्र पाल नीलेश ठाकुर छोटू राजपूत और हल्के मेहरा ने एक राय होकर यशपाल राजपूत बहादुर राजपूत और हल्के राजपूत के साथ लाठी डंडे से हमला कर दिया घटना में दोनों भाई यशपाल और बहादुर घायल है जिनका उपचार उदयपुरा हॉस्पिटल में चल रहा है जबकि उसके पिता हल्के राजपूत 65 साल की मौत हो गई यशपाल राजपूत की रिपोर्ट पर रूद्र पाल निलेश ठाकुर छोटू राजपूत टाइगर राजपूत हल्के मेहरा के खिलाफ हत्या वर प्राणघातक हमला करने का प्रकरण दर्ज किया गया है पुलिस ने आरोपी छोटू राजपूत और हल्के मेहरा को हिरासत में लिया है जबकि अन्य दो आरोपी रूद्र पाल तथा नीलेश ठाकुर की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button