मध्य प्रदेश

जनपद शिक्षा केन्द्र चीचली में बैठक आयोजित

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
गाडरवारा । जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल ने नवीन सत्र से संबंधित शाला प्रवेश उत्सव, छात्र-छात्राओं की मैपिंग, प्रोफाइल अपडेशन, शालाओ की साफ सफाई, पेंटिंग, निपुण भारत अभियान अंतर्गत जी-20 से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन के दिशा निर्देश दिए। उनके द्वारा प्रधानपाठकों के नेतृत्व प्रशिक्षण संबंधी रजिस्ट्रेशन, पेयजल उपलब्धता, शौचालय क्रियाशीलता, निशुल्क पाठक पुस्तक वितरण से संबंधित विभिन्न सुझाव दिए गये । बैठक में विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे एवं सत्यम ताम्रकार माध्यमिक शिक्षक द्वारा स्वयं सिद्धि के अंतर्गत साप्ताहिक अभ्यास तथा एम आई एस कोआर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव द्वारा पुनः परीक्षा से संबंधित विभिन्न आयामों तथा समय सारणी पर चर्चा की गई। इस बैठक में अजय नामदेव, अनूप पालीवाल, हरिओम स्थापक, लेखराम गौतम, नेतराम कौरव, संजय सोनी इत्यादि उपस्थित रहे।
oooo
शिक्षको का उमंग कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण 14 जून से
गाडरवारा । स्थानीय बीटीआई स्कूल में 14 एवं 15 जून को दो दिवसीय उमंग कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षको का प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण में साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक के शासकीय हाईस्कूल एवं हायरसेकंडरी शालाओ में प्रत्येक से एक शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल होगा। प्रशिक्षण की थीम “बदलाव हम से है- उज्जवल रखी गई है। डीईओ एच पी कुर्मी द्वारा जारी आदेश में शिक्षको को प्रशिक्षण में उपस्थिति होने के निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Back to top button