क्राइम

आरोपियों में हड़कंप, हत्या के ₹10000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । 14 दिसंबर 23 को फरियादी मोहन मोंगिया निवासी ग्राम गुलगांव ने रिपोर्ट किया कि हर साल चामुंडा माता की पूजा की जाती है दिनांक 13 दिसंबर 23 को पूजा कार्यक्रम के दौरान बली के बकरे का गोश्त ना देने की बात पर से आरोपीगढ़ बाल्मी मोंगिया, बाबू मोंगिया, अनिल मोंगिया, बुतरु मोंगिया ,चांदनी मोंगिया, फूलबाई मोंगिया, के द्वारा लाठी डंडे एवं पत्थरों से मारपीट कर रमन मोंगिया, चेतन मोगिया, शेखर मोगिया, सुलोचना मोगिया, उमेश मोगिया के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई रिपोर्ट पर थाना सांची में अपराध क्रमांक 271/23 धारा 294, 232, 506, 336, 34 भादबि का कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना प्रकरण में घायल रमन की मृत्यु हो जाने एवं घायल को प्राण घातक चोट होने से प्रकरण में धारा 325, 307, 302, भादवी का इजाफा किया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में आरोपियों पर ₹10000 की इनामी घोषणा कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी रायसेन मोहन साहबान, थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी के द्वारा टीम गठित की जा कर आरोपियों की तलाश की गई, पुलिस टीम द्वारा आरोपी बाल्मी मोगिया, चांदनी मोगिया फूलाबाई मोगिया को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया था दिनांक 2 फरवरी 2024 को आरोपी गण अनिल मोगिया, सुनील उर्फ बुतरु मोगिया, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। प्रकरण में एक आरोपी बाबू मोगिया फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी, निरीक्षक राधेश्याम पटेल, रमेश जालबान राजू यादव, स उ नि चालक संजय सिंह, सुरेश गोहे, संजय सिंह, सत्येन्द्र, केदार सिंह, प्रशान्त परमार, राजू अहिरवार, महिला आर. पूजा रघुबंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button