कनिया घाट पटी गांव के चुनाव की मतगणना सम्पन्न, सरोज बाई बनी गांव की सरपंच
रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रमाण पत्र देकर दी बधाई, पुलिस व्यवस्था के चाक-चौबंद रहे इंतजाम
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । ग्राम पंचायत कनिया घाट पटी में हुए पंचायत उप निर्वाचन 2023 के उपचुनाव की मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह में की गई। पंचायत कनिया घाट पटी की तीनों मतदान केंद्रों में 1569 कुल वोट पडे़ थे, जिसमें सरोज बाई पति जमुना अहिरवार निवासी रमपुरा को 530 मत मिले, तो इनके निकटतम उमराव अठया को 509, अजय अहिरवार को 311 मत मिले और भी चुनाव में प्रत्याशियों को मत मिले हैं। जिनको सरोजबाई से हार का सामना करना पड़ा।
बता दें कि इसके पूर्व शिवराम अहिरवार जोकि सरोज बाई के ससुर थे, उनकी मृत्यु के बाद उपचुनाव हुआ. जहां सरोजबाई 21 वोटों से जीत हासिल की है. रिटर्निंग ऑफिसर विकासखंड पंचायत दमोह मोहित जैन, नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप उदेनिया, ट्रैनर एसएन हसन, दिलीप जोशी सहित पुलिस व्यवस्था में डीएसपी एजेके एसपी शुक्ला, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका रामअवतार पांडे, सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर बीपी प्यासी सहित महिला पुलिस बल मौजूद रहा. सरोज बाई की जीत होने पर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।



