मध्य प्रदेश

श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया का सीईओ मोगराज मीणा ने किया आकस्मिक निरीक्षण

सिलवानी । जनपद पंचायत सिलवानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मोगराज मीणा 4 नवम्बर बुधवार को सिलवानी विकासखंड की शा. श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ मोगराज मीणा ने गौशाला के सभी कक्षों में जाकर गौवंशो को देखा, गौशाला के 3 भूसा भंडारण कक्षों में भूसे की मात्रा को देखा, गौशाला परिसर में स्थित सीएनजी को देखा, गौशाला की कुल भूमि में और क्या-क्या हो सकता है इस हेतु उपयंत्री एवं सरपंच सचिव को कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया, पानी की व्यवस्था को देखा, गोबर से जैविक खाद बनाने की बात कही, गौशाला में उच्च गुणवत्ता वाले वृक्षों को लगाने हेतु कहा निरीक्षण के दौरान सीईओ मोगराज मीणा के साथ उपयंत्री महेन्द्र श्रीवास्तव, जमुनिया सरपंच संजय तुमराम, जीआरएस रामेश्वर राय एवं गौशाला के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button