खेल
कबड्डी में नेशनल के लिए दूसरी बार हुआ उवेश खान का चयन
सिलवानी । 11 नवंबर को शासकीय महाविद्यालय नटेरन विदिशा में कबड्डी ट्रायल आयोजित की गई थी जिसमें यूनिवर्सिटी नेशनल के लिए चयनकर्ताओं ने नेशनल की टीम चयन की जिसमें से रायसेन जिले से एक मात्र खिलाड़ी सिलवानी तहसील के रहने वाले और शासकीय महाविद्यालय गैरतगंज के छात्र उवेश खान पिता लतीफ खान का कबड्डी में अच्छा प्रदर्शन के अनुसार उनका चयन यूनिवर्सिटी नेशनल के लिए किया गया। यूनिवर्सिटी नेशनल 25 नवंबर से जबलपुर में आयोजित होगा वहां पर करेंगे अपना प्रदर्शन। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ इशरत खान, क्रीड़ा अधिकारी संदीप भावसार, परवेज, प्रकाश आदि मित्रो ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।



