मध्य प्रदेश

हाई स्कूल चिचौली में छात्राओं को बांटी गईं निशुल्क साइकिलें

सिलवानी। शासकीय हाई स्कूल चिचौली में मंगलवार को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिलवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनमोहन शर्मा, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, अध्यक्ष शिवदीप रघुवंशी, चंदन रघुवंशी, मयंक रघुवंशी, पुष्पेंद्र रघुवंशी ने भी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र भार्गव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। छात्राओं को साइकिल मिलने से उनके चेहरे खिल उठे और उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button