ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग गुरुवार, 12 सितम्बर 2024

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला मुख्यालय हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
गुरुवार 12 सितम्बर 2024
मंगल श्री विष्णु मंत्र :-
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
☄️ दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)
गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए।
गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।
गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं ।
इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।
🌐 शुभ हिन्दू नववर्ष 2024 संवत्सर क्रोधी
📖 संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त
🧾 विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
🔮 गुजराती संवत 2080 विक्रम संवत
☸️ शक संवत 1946 शक संवत
☪️ कलि संवत 5125 कलि संवत
🕉️ शिवराज शक 351
☣️ आयन – दक्षिणायन
☀️ ऋतु – सौर शरद ऋतु
🌤️ मास – भाद्रपद मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📅 तिथि – गुरुवार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि 11:33 PM तक उपरांत दशमी
🖍️ तिथि स्वामी – दशमी के देवता हैं यमराज। इस तिथि में यम की पूजा करने से नरक और मृत्यु का भय नहीं रहता है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र मूल 09:52 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा
🪐 नक्षत्र स्वामी – मूल नक्षत्र का स्वामी केतु है और राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं।
⚜️ योग – आयुष्मान योग 10:40 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग
प्रथम करण : बालव – 11:45 ए एम तक
द्वितीय करण कौलव – 11:32 पी एम तक तैतिल
🔥 गुलिक कालः- गुरुवार का (शुभ गुलिक) 03:33:00 से 05:08:00 तक
⚜️ दिशाशूल – बृहस्पतिवार को दक्षिण दिशा एवं अग्निकोण का दिकशूल होता है । यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से सरसो के दाने या जीरा खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल – दिन – 1:30 से 3:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः – प्रातः 05:51:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:09:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:32 ए एम से 05:18 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:55 ए एम से 06:05 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:52 ए एम से 12:42 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:21 पी एम से 03:11 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:29 पी एम से 06:53 पी एम
🌃 सायाह्न सन्ध्या : 06:29 पी एम से 07:39 पी एम
💧 अमृत काल : 03:20 पी एम से 04:59 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:54 पी एम से 12:40 ए एम, सितम्बर 13
💮 रवि योग : पूरे दिन
🚓 यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
🤷🏻 आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
👉🏼 आज का उपाय-विष्णु मंदिर में पीताम्बर चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
❄️ पर्व एवं त्यौहार – मूल समाप्त/ अदु:ख नवमी/ भागवत सप्ताहारंभ/ दोरक धारण/ ज्येष्ठा गौरी विसर्जन रात्रि 09.51 पर/ विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस, राष्ट्रीय प्रोत्साहन दिवस, दादा-दादी दिवस, इंटरनेशनल डे फॉर साउथ-साउथ कोऑपरेशन (United Nations Day for South-South Cooperation), प्रोग्रामर्स दिवस, राष्ट्रीय स्कूल पिक्चर दिवस, राष्ट्रीय वीडियो गेम दिवस, आरयू ओके दिवस, विश्व डॉल्फिन दिवस, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद फिरोज गांधी जयन्ती, भूतपूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिंह जन्म दिवस, साहित्यकार बलदेव प्रसाद मिश्र जन्म दिवस, सारागढ़ी दिवस’ (Why do we celebrate Saragarhi day)
✍🏼 विशेष – नवमी तिथि को काशीफल (कोहड़ा एवं कद्दू) एवं दशमी को परवल खाना अथवा दान देना भी वर्जित अथवा त्याज्य होता है। नवमी तिथि एक उग्र एवं कष्टकारी तिथि मानी जाती है। इस नवमी तिथि की अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा जी हैं। यह नवमी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है। यह नवमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना निषेध बताया गया है। क्योंकि नवमी तिथि को लौकी का सेवन गौ-मांस के समान बताया गया है।
🏘️ Vastu tips 🏚️
वास्तु के अनुसार, बिस्तर पर खाने की आदत को गलत माना है. माना जाता है ऐसा करने से व्यक्ति कभी स्वस्थ नहीं रह पाता है. वास्तु कहता है बिस्तर भोजन करने वाले लोगों के जीवन में सफलता के मार्ग रुक सकते हैं, कर्जा चढ़ सकता है और व्यक्ति अस्वस्थ बना रहता है.
वास्तु के अनुसार, रात के समय रसोईघर में झूठे बर्तन छोड़ने से आर्थिक हानि हो सकती है. माना जाता है कि रात में बर्तन साफ करके रखने चाहिए. ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में तरक्की के मार्ग प्रश्सत होते हैं.
वास्तु के अनुसार, रात को बाथरूम में पानी की बाल्टी भरकर रखने से नकारात्मकता दूर होती है. इसके अलावा, माना जाता है कि रात में रसोईघर में पानी की बाल्टी भरकर रखने से धन लाभ हो सकता है
वास्तु के अनुसार, घर की ईशान कोण दिशा में पूजा स्थल बनाना सबसे शुभ माना जाता है. ईशान कोण में सदैव कलश में जल भरकर रखना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सफलता के मार्ग प्रश्सत होते हैं.
🔐 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
नींद में खर्राटे आयें तो सावधान !
40 प्रतिशत लोगों को खर्राटे थकान के कारण आते हैं और 60 प्रतिशत लोगों को जो खर्राटे आते हैं वे संकेत देते हैं कि शरीर में रोग जमा हो रहा है | इसका जल्दी इलाज करो, नहीं तो ह्रदयघात (heart attack), उच्च रक्तचाप ( hypertension), निम्न रक्तचाप (low B.P.) की समस्या पैदा हो सकती है | किसी भी थोड़ी-सी बीमारी में ज्यादा धक्का लग सकता है |
खर्राटे आते हैं तो उनको नियंत्रित करने का उपाय बताता हूँ | 5 ग्राम गुड़, 10 मि.ली. अदरक का रस व संतकृपा चूर्ण मिला के थोडा-थोडा लो | खर्राटे बंद हो जायेंगे, कफ और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित हो जायेगा | 21 दिन करो | फिर 5-10 दिन छोडो, फिर करो | नाड़ियाँ साफ़ हो जायेंगी | केला, फलों का र्स, मिठाई- इनका सेवन नहीं करना |
🍵 आरोग्य संजीवनी 🍻
जोड़ों के दर्द की दवा
एक चम्मच मेथी दाना, आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच पीपरामूल चूर्ण रात को एक गिलास पानी में भिगो दिया | सुबह उबलने रख दिया, आधा हो जाय तो छान के खाली पेट पी लिया | 20 से 30 दिन तक यह प्रयोग करें, जोड़ों के दर्द में लाभ स्पष्ट महसूस होगा | दर्द अधिक हो तो ज्यादा दिन भी कर सकते हैं |
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
एक आदमी ने एक भूत पकड़ लिया और उसे बेचने शहर गया। संयोगवश उसकी मुलाकात एक सेठ से हुई। सेठ ने उससे पूछा- भाई! यह क्या है
उसने जवाब दिया कि यह एक भूत है। इसमें अपार बल है। कितना भी कठिन कार्य क्यों न हो, यह एक पल में निपटा देता है। यह कई वर्षों का काम मिनटों में कर सकता है।
सेठ भूत की प्रशंसा सुनकर ललचा गया और उसकी कीमत पूछी। उस आदमी ने कहा- कीमत बस पाँच सौ रुपए है। कीमत सुनकर सेठ ने हैरानी से पूछा- बस पाँच सौ रुपए?
उस आदमी ने कहा- सेठ जी! जहाँ इसके असंख्य गुण हैं वहाँ एक दोष भी है। अगर इसे काम न मिले तो मालिक को खाने दौड़ता है।
सेठ ने विचार किया कि मेरे तो सैकड़ों व्यवसाय हैं, विलायत तक कारोबार है। यह भूत मर जाएगा पर काम खत्म न होगा। यह सोचकर उसने भूत खरीद लिया।
भूत तो भूत ही था। उसने अपना चेहरा फैलाया बोला- काम! काम! काम! काम!
सेठ भी तैयार ही था। तुरंत दस काम बता दिए। पर भूत उसकी सोच से कहीं अधिक तेज था। इधर मुंह से काम निकलता, उधर पूरा होता। अब सेठ घबरा गया।
संयोग से एक संत वहाँ आए। सेठ ने विनयपूर्वक उन्हें भूत की पूरी कहानी बताई। संत ने हँस कर कहा- अब जरा भी चिंता मत करो। एक काम करो। उस भूत से कहो कि एक लम्बा बाँस लाकर, आपके आँगन में गाड़ दे। बस, जब काम हो तो काम करवा लो, और कोई काम न हो, तो उसे कहें कि वह बाँस पर चढ़ा और उतरा करे।
तब आपके काम भी हो जाएँगे और आपको कोई परेशानी भी न रहेगी। सेठ ने ऐसा ही किया और सुख से रहने लगा।
यह मन ही वह भूत है। यह सदा कुछ न कुछ करता रहता है। एक पल भी खाली बिठाना चाहो तो खाने को दौड़ता है। श्वास ही बाँस है। श्वास पर नामजप का अभ्यास ही, बाँस पर चढ़ना उतरना है।
हम भी ऐसा ही करें। जब आवश्यकता हो, मन से काम ले लें। जब काम न रहे तो श्वास में नाम जपने लगो। तब आप भी सुख से रहने लगेंगे।
◄┉┉┉┉┉┉༺✦ᱪ✦༻┉┉┉┉┉┉►
⚜️ नवमी तिथि में माँ दुर्गा कि पूजा गुडहल अथवा लाल गुलाब के फुल करें। साथ ही माता को पूजन के क्रम में लाल चुनरी चढ़ायें। पूजन के उपरान्त दुर्गा सप्तशती के किसी भी एक सिद्ध मन्त्र का जप करें। इस जप से आपके परिवार के ऊपर आई हुई हर प्रकार कि उपरी बाधा कि निवृत्ति हो जाती है। साथ ही आज के इस उपाय से आपको यश एवं प्रतिष्ठा कि भी प्राप्ति सहजता से हो जाती है।
आज नवमी तिथि को इस उपाय को पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा से करने पर सभी मनोरथों कि पूर्ति हो जाती है। नवमी तिथि में वाद-विवाद करना, जुआ खेलना, शस्त्र निर्माण एवं मद्यपान आदि क्रूर कर्म किये जाते हैं। जिन्हें लक्ष्मी प्राप्त करने की लालसा हो उन्हें रात में दही और सत्तू नहीं खाना चाहिए, यह नरक की प्राप्ति कराता है।

Related Articles

Back to top button