किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल ट्रेक्टर रैली एवं आम सभा आज

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बेगमगंज में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को विशाल ट्रेक्टर रैली एवं आम सभा आयोजित होगी।
जिला अध्यक्ष एवं विधायक देवेन्द्र पटेल ने बताया कि खराब मौसम के कारण खरीफ फसलों में सोयाबीन, मक्का, धान सहित फसलों को हुए भारी नुकसान एवं किसानों की फसलों का बीमा नहीं दिया गया। किसानों की फसलों का मुआवजा एवं बीमा दिलाने की मांग एवं विभिन्न प्रकार की मांगों को लेकर जिला कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के नेतृत्व में आज सोमवार को सुबह 10 बजे बेगमगंज के लोहामील तिगड्डा से विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी।
जहां पर मप्र किसान कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, रायसेन जिला प्रभारी शैलेन्द्र पटेल, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल गडरवास एवं जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत सिंह रघुवंशी की उपस्थिति में दशहरा मैदान में आमसभा आयोजित होगी। जिसके उपरांत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।



