क्राइम

जटाशंकर कालोनी मे बका से हमला करने वाले आरोपियो को चंद घण्टो के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा चाकूवाजी की घटनाओ पर अंकुश लगाये जाने हेतु एवं अपराधियो को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था जो इसी तारतम्य थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एव नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित की गयी। दिनाँक 22 अप्रैल 23 को प्रार्थिया संध्या विश्वकर्मा निवासी जटाशंकर कालोनी कि रिपोर्ट पर आरोपियो द्वारा प्रार्थिया एवं उसके परिवार पर बका से मारपीट कर घायल कर देने की रिपोर्ट पर 4 आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली मे अप.क्र. 357/23 कायम किया गया। जो मामले के 2 आरोपियों को कोतवाली पुलिस द्वारा चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। अन्य दो आरोपियो की तलाश जारी है।
आरोपी सुनील कोरी निवासी जटाशंकर कालोनी दमोह एवं अरविन्द कोरी निवासी जटाशंकर कालोनी दमोह को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विजय राजपूत, उनि. एम.के. पाण्डेय, प्रआर. नीरज, प्रआर. लालबहादुर, आरक्षक गोविन्द, आरक्षक भूपेन्द्र का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button