जल जीवन मिशन की निष्क्रियता तथा ढुलमुल नीति के कारण अभी भी अनेकों गांव हर घर नल जल से वंचित

रिपोर्टर : कुन्दन लाल चौरसिया
गौरझामर । भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहा जल जीवन मिशन जिसके तहत हर घर नल जल पहुंचाने की मुहिम तेजी से चलाई जा रही है देखा जाता है कि जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही निष्क्रियता के चलते अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में अनेकों गांव ऐसे हैं जहां के लोग पेयजल संकट से बुरी तरह जूझ रहे हैं गांव से लगे हुए सुदूरवर्ती मजरे टोले ऐसे हैं जहां ग्रामीण मजबूरी में निवास तो करते हैं लेकिन उन्हें वहां मूलभूत सुविधाओं का सर्वथा अभाव रहता है जिसमें प्रमुख रुप से पानी की समस्या बड़ी गहन और विकराल होती है पीने के पानी के लिए उन्हें मीलो दूर खेतों में बने कुओ बावड़ी नलकूपों से पानी भरकर लाना पड़ता है जल जीवन मिशन एक क्रांतिकारी कदम है जिसका समीचीन उपयोग जनहित में तभी सार्थक है जब संबंधित अधिकारी कर्मचारी कर्तव्य के साथ काम करें देखा जाता है कि जल जीवन मिशन के हर घर नल जल से गौरझामर के अलावा सुजानपुर सिमरिया बिजोरा घोसी पट्टी चोपड़ा जैतपुर सरखेड़ा चरगुवा गंगवारा आदि ऐसे पचासो गांव है जहां पीने की पानी के लिए लोग जद्दोजहद कर रहे हैं, बता दें कि कुछ गांव में पेयजल योजना तो है लेकिन पूरे गांव में क्रियान्वित नहीं होने के कारण आधी अधूरी जनसंख्या पेयजल संकट से अभी भी जूझ रही है जल जीवन मिशन के वरिष्ठ अधिकारी इस ओर तत्काल ध्यान दें।



