राजनीति

जिला कांग्रेस कमेटी के गठन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । विगत दिवस काग्रेंस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर नरसिंहपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने जिला कांग्रेस कमेटी के गठन उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव सहित विभिन्न पदो पर करीब 150 से अधिक कार्यकर्ता की नियुक्ति की घोषणा की है।जिससे कांग्रेस के गठन को लेकर नगर परिषद साईखेडा सहित आसपास के कांग्रेस बरिष्ट कार्यकताओं आक्रोश है ।बिधानसभा चुनाव के नजदीक की पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से पार्टी नुकसान हो सकता है ।कांग्रेस के बरिष्ठ कार्यकर्ता राज्यबधन सिंह, गुरु भदौरिया ने गठन को लेकर आक्रोश वयक्त करते हुए कहा की पार्टी के सक्रिय, बरिष्ट कार्यकर्ताओ की उपेक्षा की है जो बर्षों से पार्टी के लिए पूर्ण ईमानदारी निष्ठा से काम कर रहे है । कांग्रेस ने गठन के समय जो पूर्व में जिला प्रदेश के पदो पर आसीन है उन्हें पुन जिले की कमान सौपी गई है । संगठन मै अपने अपने चहेतों को शामिल को शामिल किया गया है ।आगे उन्होंने आक्रोश वयक्त करते हुऐ कहा कि शीग्र ही पार्टी कार्यकर्ता अमर सिंह राजपूत झिकोली, मुनीम सिंह राजपूत मेहरागांव, राजेंद्र बिलथरिया पिटरास, सुरेश दुबे पिपरिया सहित सैकड़ों कार्यकताओं के साथ मिलकर पीसीसी चीफ कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से चर्चा की जावेगी।

Related Articles

Back to top button