खेल

टेबल टेनिस में आदित्य भोई का राज्य स्तर पर चयन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विगत दिनों अरविंद देव स्कूल, भोपाल में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदौट, कक्षा 12वीं के होनहार छात्र आदित्य भोई ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भोपाल संभाग की टीम में अपना स्थान बनाया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
आदित्य भोई ने प्रतियोगिता में विदिशा, सीहोर एवं राजगढ़ के खिलाड़ियों के विरुद्ध उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
आदित्य की इस उपलब्धि में उनके खेल शिक्षक विक्रम सिंह ठाकुर के निरंतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं मेहनत का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय के प्राचार्य अशोक साहू ने आदित्य भोई एवं खेल शिक्षक विक्रम सिंह ठाकुर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में अशोक साहू (प्राचार्य), कुंती सिंह लोधी, प्रतिभा बागरे, विनीता नापित, कुलभूषण जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, नेहा अहिरवार, आशुतोष श्रीवास्तव, विक्रम सिंह ठाकुर, कमलेश कुमार अहिरवार, जितेंद्र सिंह परमार, रवि कुशवाहा, संजूलता, आयुष राय, बुद्धि लाल सूर्यवंशी, विनीत भार्गव, महेंद्र सेन, प्रियेश शर्मा, पूजा राजपूत, चंचल विश्वकर्मा, आशीष रजक सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button