तेज आंधी तूफान से मकान का छप्पर उड़ा एक महिला गंभीर घायल
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शाम के समय अचानक मौसम ने फिर करवट बदली और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया जिसमें कई मकानों के चादर हैं और टेंट हाउस का सामान उड़ गया वहीं ग्राम ऊमरखोह में एक मकान की चादर उड़ने से छप्पर की एक लकड़ी युवती के सिर पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।
ग्राम ऊमरखोह में आंधी तूफान के चलते कालूराम कुशवाहा का लोहे की चादरों वाला मकान हवा में उड़ गया और मकान की एक लकड़ी करीब 18 वर्षीय बेटी साधना बाई के सिर पर गिरने से सिर से खून के फव्वारे फूट पड़े परिजन तत्काल उसे सिविल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर नितिन तोमर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
वही तेज आंधी तूफान से ग्राम बसिया ढाबे की लोहे की चादरें वगैरह उड़ गई और पूरा ढाबा तहस-नहस हो गया। यह तो अच्छा रहा कि मौसम का मिजाज देखकर लोग स्थिति को भाप गए और ढाबे से बाहर निकल गए अन्यथा गंभीर घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।



