धार्मिक

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को निकाली जाएगी कांवड यात्रा

सिलवानी। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव के अमरनाथ स्वरूप बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन एवं मां नर्मदा के पवित्र जल से वैदिक मंत्रोच्चार से पंडित मनोज शास्त्री द्वारा सामूहिक महारूद्धाभिषेक किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक जयदीप पटेल ने बताया कि सफलतापूर्वक कांवड यात्रा का यह सातवां वर्ष 28 जुलाई रविवार को सुबह बौरास घाट पर मां नर्मदा की पूजन-अर्चन कर कांवड में जल भरकर शाम को कांवड यात्रा हरिहरेश्वर धाम चंद्रपुरा पहुंचेगी। पूजन एवं महाआरती के उपरांत कांवड यात्रा का विश्राम होगा। 29 जुलाई सोमवार को रूद्धी निर्माण, महादेव बाबा बर्फानी का जलाभिषेक होगा। इस दौरान भजन गायक पंडित मनमोहन शर्मा भोपाल के गायकों और आरकेस्ट्रा टीम के द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। आयोजक जयदीप पटेल ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button