ज्योतिष

Aaj ka Panchang आज का पंचांग शुक्रवार, 16 जून 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग🧾
शुक्रवार 16 जून 2023

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
🌌 दिन (वार) – शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
शुक्रवार के दिन नियम पूर्वक धन लाभ के लिए लक्ष्मी माँ को अत्यंत प्रिय “श्री सूक्त”, “महालक्ष्मी अष्टकम” एवं समस्त संकटो को दूर करने के लिए “माँ दुर्गा के 32 चमत्कारी नमो का पाठ” अवश्य ही करें ।
शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को हलवे या खीर का भोग लगाना चाहिए ।
शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की आराधना करने से जीवन में समस्त सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है बड़ा भवन, विदेश यात्रा के योग बनते है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – आषाढ़ मास
🌒 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि : आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि 08:40 AM तक उपरांत चतुर्दशी
✏️ तिथि स्वामी – त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव को माना गया है। तथा तिथि में धन के स्वामी कुबेर जी है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र कृत्तिका 03:07 PM तक उपरांत रोहिणी
🪐 नक्षत्र स्वामी – नक्षत्र के स्वामी सूर्य और राशि के स्वामी शुक्र हैं।
🔉 योग – धृति योग 01:22 AM तक, उसके बाद शूल योग
प्रथम करण : वणिज – 08:39 ए एम तक
द्वितीय करण : विष्टि – 08:52 पी एम तक
🔥 गुलिक काल : – शुक्रवार को शुभ गुलिक प्रात: 7:30 से 9:00 तक ।
⚜️ दिशाशूल – शुक्रवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दही में चीनी या मिश्री डालकर उसे खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -दिन – 10:30 से 12:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदय – प्रातः 05:23: 00
🌅 सूर्यास्त – सायं 19:20 : 00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:23 ए एम से 05:23 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:54 ए एम से 12:50 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:41 पी एम से 03:37 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:19 पी एम से 07:39 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:21 पी एम से 08:21 पी एम
💧 अमृत काल : 12:37 पी एम से 02:17 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:02 ए एम, जून 17 से 12:42 ए एम, जून 17
🚓 यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में श्रंगार सामग्री चढ़ाएं ।
🌴 वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💮 पर्व एवं त्यौहार – मास शिवरात्रि, युवा दिवस, पोस्ट फज डे, नेशनल टेक बैक द लंच ब्रेक डे, अग्लीएस्ट डॉग डे, फ्रेश वेजीज डे, वर्ल्ड तापस डे, अफ़्रीकी शिशु दिवस, महान् स्वतंत्रता सेनानी’ चित्तरंजन दास पुण्य तिथि, मिथुन चक्रवर्ती जन्मोत्सव, अन्तरराष्ट्रीय एकता दिवस, परिवार प्रेषण का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, इंटरनेशनल डे ऑफ फैमिली रेमिटेड
✍🏼 तिथि विशेष:- त्रयोदशी तिथि को बैंगन त्याज्य होता है। अर्थात आज त्रयोदशी तिथि में भूलकर भी बैंगन की सब्जी या भर्ता नहीं खाना चाहिए। त्रयोदशी तिथि जयकारी अर्थात विजय दिलवाने वाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि सर्वसिद्धिकारी अर्थात अनेकों क्षेत्रों में सिद्धियों को देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह त्रयोदशी तिथि शुक्ल पक्ष में शुभ और कृष्ण पक्ष में अशुभ फलदायिनी होती है।
🏘️ Vastu Tips 🏚️
वास्तु शास्त्र में घर में रखने वाली एक-एक चीज को रखने और खरीदने का नियम बताया गया है। अगर वास्तु कि इन बातों का ध्यान रखा जाए तो घर में सुख-समृद्धि जरूर आती है। तो आज हम वास्तु शास्त्र में आचार्य श्री गोपी राम से जानेंगे कि घर के कमरों में किस रंग की तस्वीर लगाना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, घर के रसोईघर में सफेद या सुनहरे रंग की तस्वीर लगानी चाहिए। रसोई में इन रंगों की तस्वीर लगाने से घर में अन्न की कमी कभी नहीं होती और हमेशा मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद घर के सदस्यों पर बना रहता है। घर के पूजा घर में गुलाबी या पीले रंग की तस्वीर लगानी चाहिए।
बाथरूम के लिए चुने ये रंग इसके अलावा बाथरूम में भी आप तस्वीर लगा सकते हैं।
वास्तु के अनुसार, बाथरूम में नीले या सफेद रंग की तस्वीर लगाएं। इससे घर के सदस्य स्वस्थ रहते हैं। कई लोगों के घरों में वाहन आदि के लिए गैरेज बना होता है। आप वहां पर भी तस्वीर लगा सकते हैं। गैरेज में आप पीले या भूरे रंग की तस्वीर लगाएं। इससे घर के सदस्य वाहन से होने वाली समस्याओं से बचे रहते हैं।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां
तेल का दीपक हर किसी के घर में घी उपलब्ध नहीं होता है तो ऐसे में तेल का दीपक भी जलाया जा सकता है। तिल के तेल का दीपक जलाना फलदायी माना जाता है। तिल वाले तेल का दीपक सदैव देवी या देवता के बाएं रखना चाहिए। तेल के दीपक को मंदिर में जलाने से सभी मनोकामना की पूर्ति होती है।
पूजा करते समय दीपक किस तरफ जलाएं?
मंदिर में न खंडित देवी-देवता की मूर्ति रखें और न ही दीया जलाएं। पूजा करते समय दीपक को भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने रखना चाहिए। वहीं अगर दीपक घी का है तो उसे अपने बाएं तरफ रखें और तेल वाले दीपक को दाई ओर रखें। मान्यताओं के मुताबिक, मंदिर में दीपक को पश्चिम की तरफ कभी भी नहीं रखना चाहिए, इससे आपके घर में पैसों से जुड़ी परेशानी आ सकती है। घर में हर शाम को मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं आपके घर में मां लक्ष्मी का वास रहेगा।
दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
तेल वाले दीपक में हमेशा लाल बाती रखें
घी के दीपक में रुई की बाती को शुभ माना गया है
खंडित दीपक कभी भी न जलाएं
प्रतिमा के पीछे या इधर-उधर दीपक नहीं रखें
🍃 आरोग्य संजीवनी ☘️
इंसुलिन प्रोडक्शन बढ़ता है
लेमन ग्रास टी, इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ता है और शुगर पचाने में शरीर की मदद करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स, पेंनक्रियाज के काम काज में तेजी लाते हैं और शुगर पचाते हैं। इतना ही नहीं ये लिवर और किडनी के काम काज को भी बेहतर बनाता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
विटामिन ए से भरपूर विटामिन ए से भरपूर ये चाय, डायबिटीज में आंखों के डैमेज को रोकता है। इतना ही नहीं, ये डायबिटीक न्यूरोपैथी की स्थिति से भी बचाव में मदद करता है। इस तरह ये डायबिटीज के कई लक्षणों से बचाव में मददगार है और शरीर को कई अन्य समस्याओं से भी बचाव में मदद करता है।
तो, रोजाना 1 कप पानी में लेमनग्रास की कुछ पत्तियों को मिलाकर उबाल लें। फिर इस चाय में ऊपर से थोड़ा सा नींबू, नमक और हल्का सा शहद मिलाएं और इसका सेवन करें।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
आचार्य श्री गोपी राम कहते हैं कि जो व्यक्ति आपके आंसुओं की वजह बनता है उन्हें अपनी जिंदगी से दूर कर देना चाहिए। ऐसे करने से आप ज्यादा परेशान नहीं रहते हैं। आचार्य श्री गोपी राम का कहना है कि ‘बार-बार आंसू साफ करने की बजाय अपनी जिंदगी से उसको ही साफ कर दो, जिसकी वजह से आपकी आंखों में आंसू आते हैं।’
आचार्य श्री गोपी राम का कहना है कि ऐसे लोगों से भी दूरी बनाए जो आपके जज्बातों के साथ खेलता है। जो आपको कुछ देर की खुशी देता होगा, लेकिन ज्यादा समय उसके कारण आपको रोना पड़ता है। असल जिंदगी में आपका आमना सामना कई तरह के लोगों से होता है। कुछ लोग आपके जज्बातों को अहमियत देते हैं तो कुछ लोग उन जज्बातों की बिल्कुल भी कद्र नहीं करते। जो लोग आपके जज्बातों की कद्र करते हैं वो आपको कोई भी तकलीफ नहीं देते।
ऐसे में उस व्यक्ति पर भरोसा करके बार-बार खुद को तकलीफ देने से अच्छा है कि आप उस व्यक्ति से किनारा कर लें। ऐसा करके ही आप अपने आप को खुश रख पाएंगे। बार-बार आंसुओं को पोंछकर आगे बढ़ना और फिर उसी तकलीफ से गुजरने से अच्छा है कि आप उस व्यक्ति से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लें। इस तरह का व्यक्ति आपको सिवाय आंसू के और कुछ नहीं दे पाएगा।
❀꧁ 𓇽𝐻𝑎𝑟𝑒 𝐾𝑟𝑖𝑠ℎ𝑛𝑎𓇽꧂❀
⚜️ चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव का ज्यादा-से-ज्यादा पूजन, अर्चन एवं अभिषेक करना करवाना चाहिये। सामर्थ्य हो तो विशेषकर कृष्ण पक्ष कि चतुर्दशी तिथि को विद्वान् वैदिक ब्राह्मणों से विधिवत भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाना चाहिये। आज चतुर्दशी तिथि में भगवान् शिव का रुद्राभिषेक यदि शहद से किया करवाया जाय तो इससे मारकेश कि दशा भी शुभ फलदायिनी बन जाती है। जातक के जीवन कि सभी बाधायें निवृत्त हो जाती है और जीवन में सभी सुखों कि प्राप्ति सजह ही हो जाती है।
जिस व्यक्ति का जन्म चतुर्दशी तिथि को होता है वह व्यक्ति नेक हृदय का एवं धार्मिक विचारों वाला होता है। इस तिथि को जन्मा जातक श्रेष्ठ आचरण करने वाला होता है अर्थात धर्म के मार्ग पर चलने वाला होता है। इनकी संगति भी उच्च विचारधारा रखने वाले लोगों से होती है। ये बड़ों की बातों का पालन करते हैं तथा आर्थिक रूप से सम्पन्न होते हैं। देश तथा समाज में इन्हें उच्च श्रेणी की मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

Related Articles

Back to top button