पसमांदा मुस्लिम समाज 85 प्रतिशत आबादी आजादी के 75 वर्ष बाद भी नही मिली सत्ता में भागेदारी : अनीस मंसूरी
रिपोर्टर : फ़ारूक़ मंसूरी
भोपाल । पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री अनीस मंसूरी ने कहा की रंगरेज़ समाज पसमांदा मुस्लिम समाज का हिस्सा है। रंगरेज़ समाज का पुश्तैनी धंधा आज के आधुनिकिकरण के काल में पूरी तरह से ख़त्म हो गया है जिसके कारण यह समाज देश की मुख्य धारा से कट गया है।
अनीस मंसूरी आज भोपाल के सरोवर मैरिज लान में रंगरेज़ समाज द्वारा आयोजित पसमांदा मुस्लिम समाज सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
अनीस मंसूरी ने कहा कि रंगरेज़ समाज आर्थिक दृष्टि से बहुत कमज़ोर है, सामाजिक तौर भी बहुत पिछड़ा है, शिक्षा का आभाव है जिसके चलते हमारे रंगरेज़ समाज के बच्चे रोज़गार में, सरकारी नौकरियों में ना के बराबर हैं।
हम लोग पसमांदा ( पिछड़ा ) वर्ग में आते हैं. मुसलमानो की कुल आबादी का 85% पसमांदा मुसलमान हैं जिन्हें आज़ादी के 75 वर्षों बाद भी सामाजिक बराबरी और सत्ता में भागेदारी नहीं मिली है।
अनीस मंसूरी ने केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि पसमांदा मुस्लिम समाज की सभी जातियों को शासन सत्ता में भागेदारी और सामाजिक बराबरी दे ताकि पसमांदा मुसलमान भी देश की मुख्य धारा से जुड़ सकें।
अनीस मंसूरी ने पसमांदा मुस्लिम समाज के नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सलीम रंगरेज़ को मुबारक़बाद दी और मध्य प्रदेश में संगठन से अन्य पसमांदा समाज को साथ लाने और पसमांदा को समझाने, पसमांदा समाज के सामाजिक रहनुमाओं को संगठन से जोड़ कर मध्य प्रदेश में एक साथ पसमांदा मिशन पर तेज़ी से काम करने के लिए बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद सलीम रंगरेज़ (बिल्डर )अध्यक्ष,
पसमांदा मुस्लिम समाज ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में मकरानी समाज के प्रदेश अध्यक्ष खालिक मकरानी ने शिरकत की और पसमांदा मुस्लिम समाज के मुद्दों पर जनाब अनीस मंसूरी साहब द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की और साथ मिल कर काम करने का आश्वासन दिया।
मोहम्मद सलीम रंगरेज़ प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी जी का आभार ब्यक्त किया और मध्य प्रदेश में जल्द ही अपनी टीम के साथ मिलकर पसमांदा मुस्लिम समाज की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर भोपाल की सरज़ामी पर पसमांदा मुस्लिम समाज का विशाल राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री अहसान मंसूरी, संगठन मंत्री मोहम्मद हुसैन पकीजा, ऑल इंडिया मंसूरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शैख़ अज़ीज़ मंसूरी ने सम्बोधित किया,
इस अवसर पर रंगरेज़ समाज के पदाधिकारी, हाजी बाबू मस्तान रंगरेज़, सलीम अंसारी,नसीम कुरैशी, आज़म मुल्तानी (बंजारा ) के अतरिक्त मंसूरी समाज के मौलाना अज़ीज़ कासमी, मौलाना राशिद नदवी मंसूरी, रईस मंसूरी, जिला अध्यक्ष इंदौर,, मुर्तज़ा मंसूरी इंदौर, ज़ाकिर मंसूरी प्रदेश उपाध्यक्ष AIMS रायसेन, फ़ारूक़ मंसूरी ज़िला अध्यक्ष रायसेन, डॉ अज़ीज़ मंसूरी, प्रदेश सचिव, रईस खान मंसूरी, मीडिया प्रभारी, इमरान मंसूरी ज़िला अध्यक्ष, मुज़फ्फर मंसूरी, इकराम मंसूरी ज़िला उपाध्यक्ष ,अशरफ मंसूरी मीडिया प्रभारी तथा भारी संख्या में रंगगरेज़ समाज की महिलाएं मौजूद थीं।



