क्राइम
पुलिस ने की कार्यवाही कॉम्बिन गश्त के दौरान अवैध शराब पकड़ी चार वारंटी गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा। दमोह पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह दमोह के निर्देश पर थाना नोहटा क्षेत्र में एसडीओपी डी एस सिंह नेतुत्व रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान स्टाफ के द्वारा आबकारी के 3 प्रकरण में क्रमश 13 एवम 15 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 21पाव प्लेन अवैध शराब जप्त करते हुए शाह गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए हैं कस्बा अभाना एवं नोहटा में वाहनों की एसडीओपी तेंदूखेड़ा के नेतृत्व में सघन चेकिंग की गई बता दें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अपराध कम करने के लिए पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही चल रही हैं अवैध शराब बिक्री बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस बल के साथ कॉम्बिन गश्त कराई जा रही है।



