पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले को वाहन सहित 24 घंटे के अदंर किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के आदेशानुसार एवं एसडीओपी के निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ व चैकिंग हेतु आदेशित किया गया था थाना नोहटा पुलिस ने दिनांक 30 मई 2023 को प्रार्थी केशव नेमा पिता स्व.बालचंद नेमा उम्र 51 साल निवासी ग्राम नोहटा रिपोर्ट लेख कराई थी। मैं ग्राम नोहटा मे रहता हॅू. हलवाई का काम करता हॅू.मेरा मित्र वीरेन्द्र सींग आदिवासी निवासी सगोड़ी कला का पोस्ट आफिस मौसीपुरा मे नौकरी करता है. जो आये दिन वह अपनी मोटर साईकिल हीरो एचएफ डीलक्सस क्रमांक एमपी 20 एनवी 1997 मेरे घर रखकर अपने घर सगोडी कला चला जाया करता था, वह मोटर साईकिल जरूरत पड़ने पर मैं चलाया करता हूं। दिनांक 27 मई 23 को नोहटा खेमचंद राय के विवाह कार्यक्रम काम से गया था रात्रि करीब 11 बजे मैने राम सींग लबरदार के घर के बाजू में रोड के नीचे मोटर साईकिल रख दी थी मिठायी बनाने के काम मे लग गया था. दिनांक 28 मई 2023 के रात करीब 1 बजे मैं घर आने लगा तो देखा कि मोटर साईकिल वही नहीं मिली, तो मैंने आसपास व गांव मे पता किया. जो नहीं मिली, मोटर साईकिल हीरो एफएफ डीलक्सल एमपी 20 एनवी 1997 अज्ञात चोर चुरा के ले गये है. मोटर साईकिल की कीमत 50,000 रूपये है। प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध क्रमांक 292/23 धारा 379 भा.दं.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना के दिनांक 30 मई 2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर संदेही राजेश साहू पिता पूरनलाल साहू उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्रं. 1 तरी मोहल्ला थाना नोहटा से हिकमत अमली से पूछताछ किया, जो आरोपी द्वारा एक हीरो एफएफ डीलक्स क्रं. MP20 NV 1997 चोरी करना व छिपाना बताया जो आरोपी के कब्जे उक्त मोटर साईकिल जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय पेश किया गया एवं न्याय. के आदेश से आरोपी को जेल दाखिल किया गया। आरोपी का पूर्व मे थाना तेजगढ़ मे मोटर साईकिल, मोटर चोरी का आपराधिक रिकार्ड है ।
पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा नोहटा पुलिस अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियो को पुरूस्कृत किया जाता है। टीम में उप निरीक्षक विकास सिंह चौहान, का.वा. प्र.आर. अजित दुबे, प्र.आर. प्रदीप तिवारी, प्र.आर. सूरत सिंह, आरक्षक सत्येान्द्रउ दुबे, आर. कुलदीप सोनी, आरक्षक शुभम चौबे, आर रविन्द्र प्रजापति, महिला आरक्षक पूनम रैकवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



