बकरा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । नोहटा थाना प्रांगण में ईद उल अजहा बकरा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान इस बैठक में ग्रामीण व क्षेत्र से गणमान्य लोग उपस्थित रहे यह शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी विकास चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मौजुद सभी धर्मों के लोगों को त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए इससे आपसी सौहार्द्र बढ़ता है बकरा ईद पर कुर्बानी करते समय विशेष सावधानी बरतना चाहिए ताकि दूसरे धर्मों के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो उन्होंने कहा कि बकरा ईद को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। बकरा ईद त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएं जाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है ऐसे में किसी भी प्रकार का माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा । बैठक में ग्रामीण की अनेक समस्याओं पर भी गणमान्य लोगों ने अपने अपने विचार रखें इस मौके पर ग्रामीण एवं समस्त पत्रकार गण उपस्थित रहे।



