मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमरियापान पंचायत भवन में योग कार्यक्रम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश के अमृत सरोवर स्थलों पर दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विषेश उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत भवन उमरियापान में शुक्रवार की सुबह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आसन, प्राणायाम,सांस लेने के व्यायाम, ध्यान इत्यादि योगाभ्यास किया गया।
योग करने से स्वास्थ्य, कल्याण और प्रकृति के साथ सदभाव को बढ़ावा देने का एक अवसर है । योग करने से न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी रहता है।
इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, उप सरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया,अन्नू पटेल, रामकुमार गड़ारी, शिवकुमार चौरसिया, बंटी पटेल, अज्जू झारिया, महेन्द्र दाहिया, सज्जू चौरसिया, भारत पटेल सहित उपस्थित लोगों ने क्रियायें, योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया।

Related Articles

Back to top button