मध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी देश एवं जन जन के हित के कार्य करती हैं: राज्य मंत्री धर्मेन्द्रसिंह

कार्यकर्ताओं को केन्द्र में सरकार बनाना हम सब का संकल्प : राहुल सिंह लोधी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा। लोकसभा चुनाव को तैयारियों को लेकर भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह के साथ जिलाध्यक्ष प्रीतमसिंह एवं क्षेत्रीय विधायक राज्य मंत्री धर्मेन्द्रसिंह ने जबेरा विधानसभा क्षेत्र के जबेरा, नोहटा, बनवार की संयुक्त बैठक नोहटा में एवं तेंदूखेड़ा, तारादेही और तेजगढ़ की संयुक्त मंडलों की बैठक तेंदूखेड़ा में आयोजित की। आयोजित बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह, लोकसभा विस्तारक ब्रजेश चौरसिया की उपस्थिति में पार्टी के मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। क्षेत्रीय विधायक और राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने राहुल सिंह को आश्वस्त किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो पार्टी देश और समाज के लिए कार्य करती हैं जन -जन के हित की चिंता करती है। इस अवसर पर लोकसभा पूर्व मंत्री दशरथसिंह, पूर्व विधायक प्रद्युमन सिंह, सहसंयोजक श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रूपेश सेन, रमन खत्री, नरेन्द्र बजाज, सुरेश जैन, दीपक उपाध्याय सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष और पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button