मध्य प्रदेश
यादव समाज सामूहिक आदर्श विवाह संम्पन
सिलवानी । नगर में लगातार 35 वे वर्ष में यादव समाज का सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन नगर में काठिया मंदिर परिषर में सम्पन्न हुआ । यादव समाज के सम्मेलन में 2 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे ।
नगर खेड़ापति संजय शास्त्री की के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ नव युगल को सात जन्मों के बंधन में बांधा गया । शास्त्री जी के द्वारा सातों वचनों की कथा का श्रवण कराया गया।
इस अवसर पर सभी समिति सदस्य और सभी सामाजिक बन्धुओ ने आर्शीवाद प्रदान किया ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, ब्राह्मण समाज व्लाक अध्यक्ष नीलमणि शुक्ला, संजीब मिश्रा आदि स्नेही जन उपस्थित रहे।



