मध्य प्रदेश

युवा सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता का संदेश

सिलवानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सिलवानी द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नगर एवं ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत एक घंटे की संघ शाखा से हुई। शाखा में खेल, गीत, अमृतवचन, सुभाषित सहित बौद्धिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके बाद सामूहिक गीत एवं युवाओं से संवाद का क्रम हुआ।
मुख्य वक्ता विदिशा विभाग के सह विभाग प्रचारक सुधांशु जी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नागरिक कर्तव्यों एवं अनुशासन का पालन करना भी देशभक्ति का माध्यम है। समाज की सज्जन शक्ति को सक्रिय कर सभी को एक-दूसरे का पूरक बनकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक समरसता, ‘स्व’ के बोध और संगठन की भूमिका पर विचार रखे। साथ ही संघ की कार्यपद्धति एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button