मध्य प्रदेश

वीरपुर में गहराया जलसंकट, 2 किमी दूर खेत के कुएं से महिलाएं पानी की ढुलाई करने को हैं मजबूर

रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
सिलवानी । तहसील सिलवानी की ग्राम पंचायत देवरी मढिया के वीरपुर गांव में इन दिनों गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत बरकरार है। ऐसी स्थिति में परेशान महिलाएं अलसुबह सिर पर बर्तन रखकर वीरपुर गांव से 2 किलोमीटर दूर खेतों के कुएं से पानी की ढुलाई करने के लिए विवश हैं।
जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायत देवरी के गांव वीरपुर 70 परिवार में 300 से ज्यादा आबादी है। वीरपुर की महिलाओं का बताना है की एक पूर्व माह विकास यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी ने गांव का दौरा किया था इस दौरान गांव में महिलाओं ने नल ठीक कराने का बोला था इसके बाद नल ठीक नहीं हुए महिला हल्की बाई पत्नी बालाराम, सावित्रीबाई पत्नी हल्केवीर, विशाखा पत्नी बृजलाल, कविताबाई पत्नी पतिराम, द्रोपती बाई बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है। वैसे तो वीरपुर में 4 हैंडपंप हैं। लेकिन भू जलस्तर गिरने से फिलहाल बंद हो गए हैं। ग्रामीणजनों ने पानी की किल्लत होने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर 2 से 3 बार की गई है। लेकिन नतीजा सिफर ही निकला है। ग्राम पंचायत की देवरी के सरपंच से बोला की पानी की व्यवस्था करवा दो सरपंच का कहना हैं एक-दो दिन में करवा देंगे लेकिन अभी तक एक-दो दिन पूरे नहीं हुए ग्रामीण जनों द्वारा क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत से जलसंकट की समस्या जल्द दूर करने की अविलंब मांग की है।

Related Articles

Back to top button