मध्य प्रदेश
समनापुर कला गैरतगंज, में हुआ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
गैरतगंज । बुधवार को शासकीय उच्चतर विद्यालय में प्रतिभाशाली मेघावी छात्रों का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के सभी प्रथम, श्रेणी उत्तीर्ण छात्रों को सम्मान किया गया जिसमें कक्षा 12 में रामदर्शन गौर, 75 प्रतिशत, भावना चढ़ार 69%, उर्मिला विश्वकर्मा 69% हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया और कक्षा दसवीं में कीर्ति गौर ने 86 प्रतिशत, और मोहिनी शर्मा ने 82%, दीप्ति गौर, ने 81% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया विद्यालय परिवार द्वारा सभी प्रतिभाशाली छात्रों को माला पहना कर और मिठाई खिलाकर एवं शील्ड देकर सम्मान किया गया और कक्षा नाइंथ के दूरदराज से आने वाले छात्रों को साइकिल वितरण का काम भी किया गया।



