मध्य प्रदेश

सुल्तानगंज के समीप सड़क पर दौड़ती बाइक पलटी, महिला की मौत, दो युवक घायल, शादी की खुशी मातम में बदलीं

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिले के थाना सुल्तानगंज के तहत घाटी पर शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ती एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो अन्य युवकों को भी हाथों में चोटें आईं हैं। मृतका महिला अपनी बहन की बेटी के विवाह समारोह में हिस्सा लेने चार टोरिया गांव जिला सागर जा रही थी जहां तहसील बेगमगंज के कस्बा सुल्तानगंज के नजदीक यह सड़क दुर्घटना घटित हो गई।इस तरह शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई।
कोतवाली पुलिस थाने के टीआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्रान्तर्गत सालेरा निवासी मुलायम सिंह लोधी की 46 वर्षीय पत्नी ममता लोधी शुक्रवार को सुबह लगभग 7 बजे चार टोरिया गांव जिला सागर अपने पुत्र और ब्रजेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर सालेरा रवाना हुई।शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे सुल्तानगंज के नजदीक घाटी से मोटरसाइकिल तेज गति से जा रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।महिला बाइक से उछल कर सड़क किनारे गिर गई। इस सड़क हादसे में महिला ममता लोधी पत्नी मुलायम सिंह लोधी उम्र 46 वर्ष की खोपड़ी के निचले हिस्से में गंभीर चोटें लगने से मौके पर अत्यधिक रक्तस्राव होने से ममता लोधी को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।
जहां ट्रामा सेंटर में महिला डॉक्टर ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल को ब्रजेश कुमार नामक युवक चला रहा था। उस पर मृतका का बेटा भी सवार था । उनको हाथों में चोटें आईं हैं। मृतका ममता लोधी निवासी सालेरा, चार टोरिया जिला सागर बहन की बेटी के शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रही थीं। तभी यह सड़क दुर्घटना घटित हो गई। शादी की खुशी मातम में बदल गईं।कोतवाली पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया । शव के पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button