मध्य प्रदेश

स्वामी विवेकानंद ने बढ़ाया भारत का मान : जीवनसिंह पाल

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मण्डीदीप । स्वामी विवेकानंद युवाओ के आदर्श है, जिन्होने उस दौर में भी जब अग्रेजों का बोलबाला था, तब विदेश में जाकर भारत का मान बढ़ाया, हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाया। उपरोक्त बात सेवा समिति के अध्यक्ष जीवनसिंह पाल ने कही। वह नगर में सामजिक संस्था सेवा समिति द्वारा स्वामी विवेकांनद जंयती के अवसर पर पटेल नगर स्थित सीएलआर्य स्कूल के संचेतना केन्द्र पर सुबह 10 बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान जिसमें सचेंतना केन्द्र के सम्वयक एसपी जायसवाल, स्वामी विवेकानंद स्र्पोटस एकाडमी के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जैन, सरंक्षक मुकेश गोयल, महाविधालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रामनिवास पाल, घनश्याम गोस्वामी, अनिरूध यादव, व अमित साहनी ने जंयती के बारे में बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने अल्पकालीन समय में देश की संस्कृति व सहित्य को सहजने का कार्य किया। उनके आदर्श आज अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है, क्योकि आज जिस प्रकार युवा पश्चात संस्कृति की ओर अग्रसर हो रहे है, उसे रोकने के लिए स्वामी विवेकानंद के आदर्शो की आवश्यकता है। तभी हम देष को परम वैभव की ओर ले जा सकते है। इस दौरान एकाडमी उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, अमन पातरे, अमित रघुवंशी, राजेन्द्र पटेल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button