क्राइम

हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, कुएं में मिली थी मृतक युवक की लाश,

सोमवार को ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के परासी हार के कुएं में मिली थी मृतक युवक की लाश, बीते 6 महीने पहले से मृतक का नहीं चल पा रहा था पता
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । मध्यप्रदेश के कटनी जिले की थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत बरेली रामपुर समीप परासी हार में विगत सोमवार को कुएं के भीतर मिली युवक की लाश का गुरुवार को चौथे दिन पुलिस प्रशासन ने किया खुलासा ।
प्रेस वार्ता में एसडीओपी मोनिका तिवारी व थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने मीडिया को बताया कि पारिवारिक कलह के चलते कुएं में मिलने वाले युवक की धारदार हथियार से 6 महीने पहले हत्या की गई थी । मृतक के परिजनों ने 15 दिसंबर 2022 को थाना पहुँचकर गुमशुदगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । लेकिन विगत लम्बे समय से पुलिस प्रशासन के द्वारा खोजबीन जारी रही । और सोमवार को पुलिस ने हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूध कार्रवाई करते हुए तीनों लोगों को न्यायालय में पेश किया गया । जहा से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वही इस घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरेली रामपुर के परासी हार में बीते सोमवार को कुएं के भीतर सड़ी गली अवस्था में एक युवक की लाश मिली थी। युवक कि हाथ पैरों में बोरियों और साड़ियों से पत्थर भी बंधे हुए थे। युवक की पहचान मटभौना निवासी राजकुमार यादव उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई थी । इस घटना को लेकर वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मटभौना गांव में मृतक और धीरज यादव के परिवार के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। गांव में मध्यस्थता बैठक भी हुई, लेकिन विवाद सुलझ नही पाया। करीब 6 महीने पहले मृतक और आरोपियों का फिर विवाद हुआ था इस घटना का मुख्य करण कलह बढ़ना पाया गया । घटना को अन्जाम देने वाले धीरज यादव 22 वर्ष ने लोहे के जरकटना से मृतक के सिर पर हमला कर दिया। जिससे राजकुमार की मौत हो गई। आरोपी ने खेत में बनी झोपड़ी के समीप मृतक को छुपा दिया था । रात के अंधेरे में अपने सगे भाई नीरज यादव उम्र 24 वर्ष और चचेरे भाई राजेश यादव उम्र 27 वर्ष के साथ मिलकर मृतक के हाथ पैर बांधे और बोरे सहित साड़ियों में पत्थर बांधकर परासी हार में बने कुएं में फेंक दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना कबूल किया है।
इस हत्या का खुलासा करने में थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान, एसआई मानसिंह मार्को, एएसआई जयचन्द उइके, मनोज कुडापे, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, के के शुक्ला, मनोज ठाकुर, राहुल देव विष्वकर्मा, आरक्षक पंकज सिंह, अजय सिंह, मंजय यादव, जागेश्वर कुंजाम, देवेन्द्र अहिरवार, शालनी राजपूत, दुर्गा शुक्ला का सहयोग रहा। वही इस घटना की पुष्टि करने वाले लोगों एसपी अभिजीत रंजन ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

Related Articles

Back to top button