धार्मिकमध्य प्रदेश

हवन पूजन भंडारे के साथ हुई मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । श्री नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में स्थानीय प्रेमनगर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 7 मेंन रोड उदयपुरा में नवनिर्मित मंदिर में मां जगदंबा, गणेश जी, देवों के देव महादेव एवं हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई ।
इस अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व 19 फरवरी को यजमानों का क्षरकर्म, 20 फरवरी को कलश यात्रा नर्मदा जल लाने हेतु, 21 फरवरी को मूर्तियां के समस्त अधिवास एवं रथ यात्रा नगर भ्रमण इसी प्रक्रिया में 22 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा हवन एवं पूर्णाहुती के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के प्राण प्रतिष्ठा की गई। 23 फरवरी शुक्रवार को अभिषेक कथा, पूजन, भंडारा एवं ब्राह्मणों के विदाई के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्ण भाग लिया।

Related Articles

Back to top button