क्राइम

अज्ञात कारणों से एक युवती ने लगाई फांसी, हुई मौत

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । बम्होरी थाने से 4 किलोमीटर दूर ग्राम रामगढ़ में एक युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि 12 से 12:30 के बीच रामगढ़ निवासी संतोष रजक की पुत्री साक्षी रजक ने रात्रि में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी।
बम्होरी थाना पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले को विवेचना में लिया।

Related Articles

Back to top button