क्राइम

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह के आगमन के पूर्व चेकिंग के दौरान 52 लाख रुपए सहित पकड़े गए दो लोग

जीआरपी और आरपीएफ को मिली बड़ी सफलता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी । एमपी के कटनी में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने जिले में वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर कटनी रेलवे स्टेशन एवं मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चला रखा था। स्टेशन पर तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में कैश ले जाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपी पिट्टू बैग और ट्रॉली बैग में बड़े पैमाने पर नगद रुपए लेकर जा रहे थे। जांच दल ने जब बैग की तलाशी ली तो इतने बड़े पैमाने पर नगद रकम देखकर टीम के होश उड़ गए। जीआरपी और आरपीएफ टीम के द्वारा 52 लाख रुपए नगद रकम दो लोगों से बरामद की गई है।
इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कटनी आगमन पर जीआरपी और आरपीएफ कटनी के द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान मुड़वारा एवं कटनी स्टेशन में चलाया जा रहा था। सघन चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से ले जाई जा रही नगद रूपयो से भरा पिट्टू बैग ओर ट्राली बैग मिला। रूपयों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने पर और पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नही देने पर नगद रुपए जप्त कर लिए गए।
दोनो संदेही ओरीपियो के विरुद्ध थाना जीआरपी कटनी में धारा 102 जाफो के तहत आरोपी हेमनारायण मिश्रा पिता स्वर्गीय रामसजीवन मिश्रा उम्र 66 साल निवासी छापरवाह वार्ड नंबर 34 थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी के कब्जे से 19 लाख रुपए एवं आरोपीय दुर्गेश कुमार सोनी पिता स्वर्गीय रामकुमार सोनी उम्र 45 साल निवासी ग्राम हरदुआ थाना रीठी जिला कटनी वर्तमान निवासी राहुल तिवारी के मकान में जालपा वार्ड थाना कोतवाली के कब्जे से 33 लाख रुपए जब्त किए गए। दोनो से कुल 52 लाख रुपए नगद जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। जप्त किए गए रूपयों को इनकम टैक्स विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही इनकम टैक्स विभाग द्वारा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button