
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अयोध्या जी के पश्चात पूरे देश से कार्यकर्ता एवं राम भक्त श्री रामलला जी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में पहुंच रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा दर्शन करने वालो के लिए रुकने भोजन की अति उत्तम व्यवस्था की गई है, जहाँ कारसेवक पुरम एवं मणी पर्वत पर तीर्थ क्षेत्र पुरम बनाया गया है। लगभग 10 से 15 हजार लोगों की ठहरने एवं प्रतिदिन भोजन अल्पाहार, स्नान, शौचालय, चाय की व्यवस्था की गई है और देश के प्रत्येक प्रान्त जिले से कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में सेवा देने गये हुए हैं नरसिंहपुर जिले के ग्राम पिपरिया कला से मुकेश राजपूत, अरबिंद राजपूत, मनीष विश्वकर्मा, पीपरपानी से निरंजन राठौर कृष्णपाल राजपूत, साईखेडा से स्वपिनल राय, करेली से शुभम पटेल, इंशात यादव, गोटेगाव से आकाश केवल, आदर्श पटेल, उदयराज पटेल, सतेंद्र पटेल, राहुल प्रजापति, नारायण पटेल आदि सेवा कार्य में लगे हुए हैं।



