क्राइम

बेलगाम डम्फर ने दो लोगों को उतारा मौत के घात, हिरण नदी की घटना

रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्र थाना खितौला सीमा अन्तर्गत रविवार की रात्रि 9 बजे के लगभग सड़क दुर्घटना में 2 लोगो की मौत हो गई ।
खितौला थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाया गया कि कल रात्रि 9 बजे के लगभग थाना में जानकारी प्राप्त हुई कि हिरन नदी पुल के पास भारी वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई हैं । जानकारी लगते ही तत्काल घटना स्थल पर जेसे पहुचे तो दोनों युवकों की लाश क्षत – विक्षिप्त हालत में मिली । तत्काल दोनों लाशो को सड़क से अलग कर उनके दस्तावेजों के आधार पर पहचान हुई ।
राहुल दाहिया और जितेन्द्र ठाकुर के आधार कार्ड व मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनएच 8507 के आधार की गई ।
दोनों युवक शेलवारा क्षेत्र के ग्राम भण्डरा निवासी युवक राहुल दाहिया व शेलवारा निवासी जितेन्द्र ठाकुर के रूप में पाई गईं । घटना की जानकारी स्थानी यता थाना ने ग्राम भण्डरा निवासी युवक राहुल और शेलवारा निवासी युवक जितेन्द्र के परिवार के सदस्य को देर रात में घर जा कर दी । रात्रि में ही दोनों युवकों के शवों को सिहोरा मर्चुरी में भिजवाया गया । सोमवार को सुबह 11:30 बजे दोनों का पोस्टमार्टम कर पीड़ित परिवार के सदस्यों को सौप दिया गया ।
रात्रि में भारी वाहन को तो पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया ।
मर्ग कायम कर जाच पड़ताल शुरु कर दी गई है ।
इस संबंध में भावना मरावी अनुविभगीय अधिकारी पुलिस सिहोरा का कहना है कि डम्फर को रात्रि में ही पकड़ लिया गया था चालक फरार है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जायेगीं ।

Related Articles

Back to top button