मध्य प्रदेश

पत्रकारों और मीडियाकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । मारुति नन्दन मन्दिर पाटनदेव से रविवार को दोपहर बाद जिला पत्रकार संघ रायसेन, मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ रायसेन सहित पत्रकारों, मीडिया पत्रकार संघ सहित पत्रकारों के विभिन्न संगठनों द्वारा भी तिरंगा झंडा पैदल यात्रा निकाली गई। रैली में पत्रकारों ने भी हिंदुस्तान जिंदाबाद वन्दे मातरम और भारत माता की जय के जमकर नारे लगाए।इस तिरंगा रैली में कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा, एसडीएम एलके खरे तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल नायब तहसीलदार शिवांगी खरे भी शामिल हुईं।

Related Articles

Back to top button