पर्यावरणमध्य प्रदेश
असहनीय गर्मी से बेचैन हुए लोग, धरती तपकर हुई लाल

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मौसम के बदलाव के चलते गर्मी के तेवर अब चरम पर पहुंच गए हैं मंगलवार को लोगों के द्वारा ग्रीष्म ऋतु की सर्वाधिक गर्मी महसूस की गई प्रचंड गर्मी के प्रकोप के कारण तेज लू के बचाव हेतु लोगों ने बाइक चलाते वक्त अपने मुंह पर सफेद तोलिया बांधकर निकलना मुनासिब समझा है पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखा गया ग्रीष्म ऋतु में सोमवार को मौसम अचानक सुहावना बन गया अपरान्ह तीन चार बजे के लगभग खैराना बैदवारा काछीपिपरिया में बादलों की तेज गढ़गढाहट और बिजली की चमक-दमक के बीच करीब आधा घंटे अच्छी बारिश दर्ज की गई बेमौसम बरसात के लगातार होने से इस बर्ष लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की है।



