ग्रामीणों को सालो से ट्रांसफार्मर आने का इंतजार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा विकासखंड अंतर्गत आने वाले अधिकांश ग्रामों में ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं जिसकी शिकायत लगातार उपभोक्ताओं के द्वारा सीएम हैल्पनंबर एवं 1912 में की गई लेकिन शिकायत का निराकरण नहीं हुआ l विधुत समस्या एवं बंद पड़े ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर दो दिनों से क्षेत्रयी विधायक विजय राघवेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ तहसील मुख्यालय में धरना दे रहे हैं l
ग्राम पंचायत टोला के पोषक गांव इटवा मे उपभोक्ताओं के आधार पर चार ट्रांसफार्मर बैठे है जिनमें से तीन ट्रांसफार्मर खराब है पहला खिरका ग्राउंड में लगा ट्रांसफार्मर पिछले साल गणेश उत्सव से खराब है और दूसरा ट्रांसफार्मर चंडीमाता के पास का पिछले 9 माह से खराब पडा हे और तीसरा नदी किनारे पर लगा ट्रांसफार्मर पिछले नवरात्रि पर्व से खराब है और चौंथा किसी भी दिन खराब हो सकता है जिसकी शिकायत बिजली आफिस उमारियापान और स्लीमनाबाद आफिस पर की गई और साथ ही शासन की हेल्प लाइन नम्बर पर भी शिकायत की गई 1912 और 181 पर कि गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ l अधिकारीयों की मनमर्जी और शाशन के ढीले रैवैए कै कारण पूरे गांव की जनता अंधेरे में रहनै को मजबूर है इस कारण अब गांव इटवा लोग भूंख हडताल करने को मजबूर है
सोनेलाल पटेल, उमेश श्रीवास, प्रदीप पटेल, सुग्रीव पटेल, ललित पटेल, संजय तिवारी, राहुल सेन, भगवान दास पटेल, दुलीचंद पटेल, ताराचंद पटेल, तेजी पटेल, ओमप्रकाश मेहरा, रामसेवक रजक, रामकिशोर नामदेव, मुकेश झारिया, त्रिलोक नाई, चन्नी पटेल, लोकेश पटेल, गुड्डू, बब्ली पटेल, शाधू पटेल आदि समस्त ग्राम वासी धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य है l



