आज का पंचांग शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2022
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शुक्रवार 09 दिसम्बर 2022
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
🌌 दिन (वार) – शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
शुक्रवार के दिन नियम पूर्वक धन लाभ के लिए लक्ष्मी माँ को अत्यंत प्रिय “श्री सूक्त”, “महालक्ष्मी अष्टकम” एवं समस्त संकटो को दूर करने के लिए “माँ दुर्गा के 32 चमत्कारी नमो का पाठ” अवश्य ही करें ।
शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को हलवे या खीर का भोग लगाना चाहिए ।
शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की आराधना करने से जीवन में समस्त सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है बड़ा भवन, विदेश यात्रा के योग बनते है।
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ अयन- दक्षिणायन
🌦️ ऋतु – सौर हेमन्त ऋतु
🌤️ मास – पौष मास प्रारंभ
🌖 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि, :- प्रतिपदा 11.34 AM तक तत्पश्चात द्वितीया
✏️ तिथि के स्वामी – प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव जी और द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्मा जी है आज प्रतिपदा है । प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं। प्रतिपदा को आनंद देने वाली कहा गया है।
💫 नक्षत्र : मृगशिरा 14.59 PM तक तत्पश्चात आद्रा
🪐 नक्षत्र के स्वामी :– मृगशिरा नक्षत्र के देवता ‘चंद्र देव’ एवं नक्षत्र स्वामी: ‘मंगळ देव’ जी है ।
📢 योग : शुभ – 03:44 ए एम, दिसम्बर 10 तक शुक्ल
⚡ प्रथम करण : कौलव – 11:34 ए एम तक
✨ द्वितीय करण : तैतिल – 12:38 ए एम, दिसम्बर 10 तक गर
🔥 गुलिक काल : – शुक्रवार को शुभ गुलिक प्रात: 7:30 से 9:00 तक ।
⚜️ दिशाशूल – शुक्रवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है ।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दही में चीनी या मिश्री डालकर उसे खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल -दिन – 10:30 से 12:00 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदय -प्रातः 07:02
🌅 सूर्यास्त – सायं : 17:25
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:13 ए एम से 06:08 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:40 ए एम से 07:02 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:53 ए एम से 12:34 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 01:57 पी एम से 02:39 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:14 पी एम से 05:38 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 05:25 पी एम से 06:46 पी एम
💧 अमृत काल : 06:34 ए एम, दिसम्बर 10 से 08:21 ए एम, दिसम्बर 10
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:46 पी एम से 12:41 ए एम, दिसम्बर 10
🕉️ शुभ योग- देर रात 3 बजकर 44 मिनट तक
☄️ मृगशिरा नक्षत्र – आज दोपहर 2 बजकर 59 मिनट तक
⭐ सर्वार्थ सिद्धि योग-11 दिसंबर रात 8 बजकर 36 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक
🚓 यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में खीर चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – देवदर्शन, पौष मास प्रारंभ, प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी सोनिया गाँधी जन्म दिवस, अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार-रोधी (निरोधी) दिवस, महान प्रमुख नायक राव तुला राम जयंती, हंबीरराव मोहिते की पुत्री ताराबाई स्मृति दिवस, महान् कवि संत सूरदास जी जन्म दिवस
✍🏽 विशेष – प्रतिपदा के दिन कद्दू / पेठे का सेवन नहीं करना चाहिए, प्रतिपदा के दिन इनका सेवन करने से धन की हानि होती है ।
🏘️ Vastu tips 🛕
भोजन के दौरान अहम निर्णय घर के अन्य हिस्सों की तरह डाइनिंग रूम का भी अपना महत्व होता है। क्योंकि डाइनिंग रूम एक ऐसी जगह होती है, जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। इसलिए डाइनिंग रूम में रंग कराते समय वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखना चाहिये। वास्तुशास्त्र के अनुसार डाइनिंग रूम यानि भोजन कक्ष में ऐसा रंग प्रयोग करना चाहिये जो घर के सभी सदस्यों को जोड़े रखने में सहायक हो। कई बार भोजन के दौरान अहम निर्णय भी ले लिये जाते हैं। क्योंकि, उस समय सब साथ होते हैं, तो ऐसे में रंगों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
मन में आनंद वास्तु के अनुसार डाइनिंग रूम में हल्का हरा, गुलाबी, आसमानी, नारंगी, क्रीम या फिर हल्का पीला रंग सबसे अच्छा होता है। हल्के रंगों को देखकर खाना खाने वालों के मन में आनंद बना रहता है। लेकिन ध्यान रहे कि डाइनिंग रूम में काला रंग करवाने से आपको बचना चाहिए।
✳️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
अच्छी नींद के लिए ऐसे लगाएं तेल अगर आप अच्छी नींद के लिए तेल लगाना पसंद करते ,हैं तो इसके लिए रात में सोने से पहले अपने बालों में हल्के हाथों से तेल लगाते हुए मसाज करें। ऐसा करने से अच्छी नींद आती है और आपके बाल भी नरिश रहते हैं। इसके अलावा रात में तेल की मालिश करने से सिर दर्द और सफेद बालों से भी छुटकारा मिल सकता है।
लंबे और घने बालों के लिए तेल लगाने का तरीका अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल सुंद,र मुलायम, घने और स्वस्थ रहें, तो इसके लिए आप रात के समय में अपने बालों को अच्छी तरीके से तेल की मदद से मालिश करिए और थोड़ी देर उंगलियों की माध्यम से अपने स्कैल्प की अच्छी तरीके से मसाज करें। लेकिन तेल को अपने बालों में लगाकर कई दिनों तक छोड़ना नहीं है बल्कि सुबह होते ही अपने बालों को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।
💉 आरोग्य संजीवनी 🩸
स्वस्थ जीवन व ध्यान-भजन में उन्नति हेतु
जिह्वा के गुलाम न बनकर सात्त्विक, ताजा आहार ही लेना, भूख से थोडा कम खाना तथा पेट साफ़ रखना – यह स्वस्थ जीवन के लिए तो जरूरी है ही, साथ ही ध्यान-भजन में मन लगने व शीघ्र आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी अत्यावश्यक है | कहा भी गया है :
पेट सही तो सब सही, पेट खराब तो सब खराब |
कम खाओ, गम खाओ | पेट पर ध्यान दो |
लंघन अर्थात उपवास स्वास्थ्य का परम हितैषी एवं रोगी का परम मित्र है | वाग्भट्टजी ने इसे परम औषध कहा है : ‘लड़घनं परमौषधम |’
अष्टांगह्रदय (सूत्रस्थान : 2.12 ) में आता है: जीर्णे हितं मितं चाधान्न |’ पहले किये हुए भोजन के पच जाने के पश्चात जो हितकर भोजन हो उसे भूख से थोड़ी कम मात्रा में खायें |’ यह स्वास्थ्य का मूल मन्त्र है |
🌷 गुरु भक्ति योग 🌸
आचार्य श्री गोपी राम ने अपनी नीति में जीवन के पहलुओं से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया है.हमने अपनी शास्त्र नीति में यह भी बताया है कि पत्नी, मित्र और नौकर कैसे होना चाहिए? हमने बताया है कि अगर पत्नी दुष्ट, मित्र नीच और नौकर जवाब देने वाला है तो आपको सावधान होना चाहिए.
👉🏼 श्लोक
दुष्टा भार्या शठं मित्रं भृत्यश्चोत्तरदायकः।
ससर्पे च गृहे वासो मृत्युरेव न संशयः॥
🗣️ श्लोक का अर्थ
इस श्लोक में आचार्य श्री गोपी राम ने बताया है कि अगर किसी पुरुष की पत्नी दुष्ट है, उसका मित्र झूठा है और नौकर जवाब देने वाला है तो यह घर में सांप के साथ रहने जैसा है जो मृत्यु के समान है.
दुष्ट पत्नी के साथ रहना मृत्यु के समान बताया गया है कि अगर आपकी पत्नी दुष्ट है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. ऐसी पत्नी आपको कभी भी मुश्किल में डाल सकती है. इसके अलावा अगर आपका दोस्त नीच है तो आपको कभी भी धोखा मिल सकता है क्योंकि मित्र पर हम बहुत भरोसा करते हैं. लेकिन दोस्त नीच हुआ तो आपकी जान तक खतरे में पड़ सकती है.
जवाब देने वाला नौकर है खतरनाक अगर आपका नौकर जवाब देने वाला है तो यह बहुत दुखदायी है. आपको अपने नौकर पर हमेशा नजर रखनी चाहिए. ऐसा नौकर आपको परेशानी में डाल सकता है.
——–li.☆शुभ.प्रभात☆.li——-
⚜️ रविवार एवं मंगलवार के दिन प्रतिपदा होने पर मृत्युदा होती है, लेकिन शुक्रवार को प्रतिपदा सिद्धिदा हो जाती है।
अग्नि देव इस पृथ्वी पर साक्षात् देवता हैं, देवताओं में सर्वप्रथम अग्निदेव की उत्पत्ति हुई थी । ऋग्वेद का प्रथम मंत्र एवं प्रथम शब्द अग्निदेव की आराधना से ही प्रारम्भ होता है।
हिन्दू धर्म ग्रंथो में देवताओं में प्रथम स्थान अग्नि देव का ही दिया गया है। अग्नि देव सोने के भगवान के रूप में वर्णित है।
पुराणों में आठ दिशाओं के आठ रक्षक देवता हैं जिन्हें अष्ट-दिक्पाल कहते हैं। इनमें दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा के रक्षक अग्निदेव हैं। इसीलिए अग्निदेव की प्रतिमा मंदिर के दक्षिण-पूर्वी कोण में स्थापित होती है।
पौराणिक युग में अग्नि देव के ऊपर अग्नि पुराण नामक एक ग्रन्थ भी रचित हुआ। अग्निदेव सब देवताओं के मुख हैं और यज्ञ में इन्हीं के द्वारा देवताओं को समस्त यज्ञ-वस्तु प्राप्त होती है। अग्निदेव में प्रेम पूर्वक ‘‘स्वाहा‘‘ कहकर दी हुई आहुतियों को अग्नि देव अपनी सातो जिह्वाओं से ग्रहण करते है, इससे तीनो देव ब्रह्मा – विष्णु – महेश तथा समस्त देव स्वत: ही तृप्त हो जाते है ।
अग्नि देव की पत्नी का नाम स्वाहा हैं जो कि दक्ष प्रजापति तथा आकूति की पुत्री थीं। अग्निदेव की पत्नी स्वाहा के पावक, पवमान और शुचि नामक तीन पुत्र और पुत्र-पौत्रों की संख्या उनंचास है।

