क्राइम

आरआई को बारह हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो चीफ : सतीश चौरसिया
कटनी । मध्यपदेश में आए दिन भ्रष्टाचार और रिश्वतखोर अधिकारी, कर्मचारियों पर लोकायुक्त लगातार कार्यवाही कर रहे हैं, इसका बज्जूद भी रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को फिर एक राजस्व निरीक्षक बारह हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त का शिकार हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकायुक्त की टीम ने 15 मार्च को आवेदक भीम प्रसाद कचैर निवासी छिंदिया जिला कटनी की शिकायत पर आरोपी अक्षय जोशी सहायक राजस्व निरीक्षक नगर परिषद बरही जिला कटनी को ₹12000 की रिश्वत लेते नगर परिषद कार्यालय के बाहर बरही में रंगे हाथ पकड़ा।
आवेदक के द्वारा नगर परिषद बरही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के संबंध में आवेदन लगाया था आवास आवेदक की पत्नी के नाम से स्वीकृत होना था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत करने के एवज में आरोपी के द्वारा 12000 रुपए रिश्वत मांगी गई थी जिसे आज दिनांक को नगर परिषद के सामने मुख्य मार्ग पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक नरेश बेहरा एवं एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button