क्राइममध्य प्रदेश
आलू से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत, परिचालक घायल
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह छतरपुर हाईवे पर केवलारी की पुलिया से एक आलू से भरा ट्रक नीचे गिर गया. जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर आरजे 11 जीबी 6913 मैनपुरी यूपी से आलू लोड करके छत्तीसगढ़ रायपुर के लिए जा रहा था, जो बटियागढ़ के पास एक्सीडेंट विगत दिन प्लांट केवलारी की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा. जिसमें परिचालक गंभीर रूप से घायल हुआ और चालक की घटनास्थल पर मौके पर ही मौत हो गई। चालक बुरी तरह से ट्रक के नीचे दबा हुआ था जिसे मौके पर पहुंचे बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा सहित पुलिस के द्वारा दो जेसीबी की मदद से चालक को एक से डेढ़ घंटे रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया।



