कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी रविवार को आएगे
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी रविवार को नगर के जलाश गार्डन मैं शाम छः बजे पहुचेंगे वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन के संबंध में कार्यकर्ताओ से चर्चा करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने बताया कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी नगर के भोपाल रोड पर जलाश गार्डन शाम छह बजे पहुचेंगे। जहाँ पर कांगेस कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन देंगे । बैठक में स्थानीय एवं जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे जिनके सहभोज का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कांगेस के सभी जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं, युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहित अन्य सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से बड़ी संख्या मैं पहुँचकर मार्गदर्शन प्राप्त करने का आवाहन किया गया है।



