ऐसे हैं हमारे मंत्री जी, असली जननायक, पीड़ित की मदद को बढ़ाया हाथ

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। अक्सर देखा जाता है जनप्रतिनिधि कोई भी हो वह चुनाव जीतने के बाद मिलना तो दूर की बात है उनके दर्शन तक दुर्लभ हो जाते हैं। और काफी मशक्त कर उनसे मिलना या बात करना होता है और आम जन की बात कि जाय तो वह तो बडी मशक्त के बाद अपने जनप्रतिनिधि तक पहुंच पाते है।लेकिन उदयपुरा विधानसभा के विधायक एवं मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की बात ही कुछ अलग है। अगर मैं इनको सच्चा जन सेवक कहूं तो यह मेरा कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि नरेंद्र शिवाजी पटेल उदयपुरा विधानसभा की हर एक मतदाता के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। मैं इसलिए यह बात कह रहा हूं कि मैंने स्वयं उनको प्रत्यक्ष रूप से जाना ओर देखा है आप सोच रहे होंगे कैसे कब और कहां तो में आपको बता दूं बात है। 15 मार्च 2024 शुक्रवार को बरेली नगर की घोघरा नदी के पुल के पास मुक्तिधाम के सामने की जहां एक दुर्घटना हुई थी जिसमें एक गरीब दलित परिवार का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके चलते उसके पैर में 4 से 5 फैक्चर आए थे जिसे भोपाल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने बोला कि पैर का ऑपरेशन होगा और इसमें लगभग एक से डेढ़ लाख रूपए के आसपास खर्चा आएगा तो परिजन बोले हमारे पास तो इतने रूपए नहीं आप लड़के का आयुष्मान कार्ड है उसे लगा दीजिए और ऑपरेशन कर दीजिए लेकिन आयुष्मान कार्ड में आधार कार्ड अपडेट ना होने से आयुष्मान कार्ड नहीं लग पाया ओर लड़के की परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी जिस कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था तभी परिजनों ने जिस वाहन से एक्सीडेंट हुआ उस वाहन के मालिक को फोन लगाकर मदद की गुहार लगाई लेकिन वाहन मलिक ने सख्त लहजे में बात करते हुए मदद करने से इंकार कर दिया। जिससे घायल हुए लड़के के परिजन पूरी तरह से हताश हो गए इसके बाद भी कई लोगों के सामने मदद की गुहार लगाई । हर तरह से प्रयास किया लेकिन सभी प्रयास विफल हो गए। और प्रयास करते-करते आधी रात हो गई लेकिन कुछ ना हो पाया और अब बज चुके थे रात के 11.30 फिर उन्होंने रात्रि 11:40 मुझसे से पत्रकार के नाते मदद करने के लिए बोला तो मैने कहा ठीक है मैं कुछ करता हूं। तभी मैने सोचा स्वास्थ्य मंत्री जी तो हमारे ही है। क्यों ना मंत्री को ही बताया जाय, मंत्री जी के यहां से अवश्य मदद मिल जाएंगी, क्योंकि पूर्व मे भी भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य थे तब मैंने कई बार फोन लगाकर ऐसे असहाय लोगों के लिए नरेंद्र भैया से फोन लगाकर मदद मांगी है। भैया ने पूर्व में भी हर संभव मदद की है अब तो वह मंत्री हैं तो मैंने सोचा भैया तो अब स्वयं स्वास्थ्य मंत्री है। फिर मैने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल साहब को निसंकोच फोन लगा दिया तो मंत्री जी ने फ़ोन रिसीव नहीं किया फिर मैंने सोचा कि हो सकता है भैया मंत्री बन गए अब बदल गए होंगे या फिर कहीं व्यस्त होंगे तो मैने मंत्री जी को उनके व्हाट्सएप पर पूरा घटनाक्रम बताते हुए लड़के की ओर उसके परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी दी तो भईया नरेन्द्र शिवाजी पटेल का रात्रि में ही फोन आता है । क्या बात है मधुर भाई तो मैंने भैया को पूरा घटनाक्रम फोन पर ही बताया भईया ने भी रात्रि मे ही तत्काल बिना देर करें उसके परिजनों का नंबर लेकर उनसे बात कर हर संभव मदद करने की बात कही और कहा कि आप निश्चिंत रहें किसी प्रकार की कोई टेंशन ना लें जैसा भी होगा जो भी होगा मैं इसका तत्काल ऑपरेशन करवाता हूं। इतना सुनते ही लड़के के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई उनको यह समझ नहीं आया कि मंत्री जी का हम कैसे धन्यवाद करें जो हमारे लिए भगवान बनकर आए है ओर हमारे लड़के की जान बचाई। हमारे पास तो रुपये भी नहीं थे हम क्या करते ? फिर परिजनो ने कहा कि ऐसे राजा, मंत्री या नेता हो तो प्रजा कभी दुखी नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि हमें यकीन नहीं है कि हमारी स्वयं मंत्री जी ने फोन लगाकर मदद की। कहां की इतने अच्छे सहज सरल हमारे मंत्री इतना ही नहीं मंत्री जी का मेरे फ़ोन पर दोबारा फोन आया और बोले मधुर भाई मैने उनकी व्यवस्था कर दी है। ऑपरेशन हो जाएगा आप भी निश्चित सो जाएं और उनसे भी बोल दें कोई रूपए नहीं देना। मैंने सोचा कि भैया तो बिल्कुल भी नहीं बदले। मैं तो सोचता था कि जैसे सभी जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद बदल जाते हैं भईया भी थोड़े बहुत वैसे ही बदल गए होंगे लेकिन मुझे तो जरा भी बदलाव नहीं देखा, मैं तो कहता हूं कि सबको ऐसे जनप्रतिनिधि मिले वाकई में मंत्री जी मंच से जैसा बोलते ओर बहार से जैसे दिखते बह अंदर से भी वैसे ही है, कोई बदलाव नहीं आया। अब आप समझो की ऐसे है उदयपुरा विधानसभा के असली जननायक विधायक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री। भईया आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

घटना की पूरी जानकारी के लिए किल्क करें
स्कूल की बच्चो से भरी गाड़ी ने मारी बाइक सवार को टक्कर भोपाल रिफर



