क्राइम

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने पकड़ा गांजा और शराब अपराधियों में मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री के कड़े एक्शन के बाद पूरे प्रदेश में ही पुलिस नशा माफियाओं को ऑपरेशन प्रहार के तहत पकड़ने में लगी हुई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल, एडिशनल एसपी अमृत मीणा एसडीओपी सुनील कुमार वरकड़े के निर्देशन में थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन और उनकी टीम द्वारा वीरपुर और उसके आसपास के ग्रामों में छापामार कार्रवाई करते हुए चार स्थानों पर गांजे के पेड़ जब्त कर  अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार  मुखबिर की सूचना पर आरोपी बाबू पिता दीनदयाल कुशवाहा उम्र 38 साल निवासी ग्राम खैरपुर के खेत पर अवैध रूप से लगे गाँजा के पौधा हरी पत्तियों सहित कुल बजनी 880 ग्राम कीमती 7000 रुपए , वहीं ग्राम वीरपुर निवासी  बृजेन्द्र पिता रतन सिंह ठाकुर उम्र 42 साल  के घर के पीछे स्थित बाड़ा में अवैध रूप से लगे गाँजा के पौधा हरी पत्तियों सहित कुल बजनी 880 ग्राम कीमती 6500रु. , तीसरे मामले में वीरपुर गांव में ही देशराज पिता मूरत सिंह ठाकुर उम्र 42 साल  के खेत में बने फार्म हाऊस में अवैध रूप से लगे गाँजा के पौधा हरी पत्तियों सहित कुल बजनी 830 ग्राम कीमती 6000रु. वही ग्राम वीरपुर में ही चौथे मामले मे राजा यादव पिता परषोत्तम यादव उम्र 36  के घर के पीछे बाड़ा में अवैध रूप से लगे गाँजा के पौधा हरी पत्तियों सहित कुल बजनी 730 ग्राम कीमती 5000रु. जप्त कर उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट  के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं ।
      इसके अतिरिक्त  मुखबिर की सूचना पर आरोपी नीतेश पिता हल्के भाई शिल्पकार उम्र 20 साल निवासी हदाईपुर के कब्जे से 20 पाव देशी शराब  कीमत 2000 रु., ग्राम पलोहा में आरोपी तेजसिह पिता नन्हेलाल अहिरवार उम्र 32 साल के कब्जे से 17 पाव देशी शराब  कीमत 1700 रु., ग्राम गोपालपुर में आरोपी हरिनारायण पिता चुन्नीलाल कुशवाहा उम्र 49 साल  के कब्जे से 17 पाव देशी शराब कीमत 1700रु.,  ग्राम महुआखेड़ा कला में आरोपी प्रेम लोधी पिता बलदेव लोधी उम्र 63 साल के कब्जे से 16 पाव देशी शराब कीमत 1600 रु.  ग्राम कटंगी में आरोपी गोविंद पिता पूरनसिह कुर्मी उम्र 40 साल  के कब्जे से 10 पाव देशी शराब  कीमत 1000रु. ग्राम मढ़िया नाका में आरोपी नीरज राजपूत पिता जगदीश राजपूत उम्र 29 साल  के कब्जे से 45 पाव देशी शराब  कीमत 4500 रु.  ग्राम सलैया में आरोपी बालकदास पिता गोरेलाल सिलावट उम्र 35 साल  के कब्जे से 20 पाव देशी शराब  कीमत 2000 रु. ग्राम बिजोरा में आरोपी लाखन पिता बाबू खाँ उम्र 40 साल  के कब्जे से 20 पाव देशी शराब  कीमत 2000 रु.  ग्राम तुलसीपार में आरोपी अरूण पिता मनमोहन कुशवाहा उम्र 20 साल  के कब्जे से 20 पाव देशी शराब कीमत 2000 रु. ग्राम वीरपुर में आरोपी रंजीत पिता तखत सिह दांगी उम्र 30 साल के कब्जे से 20 पाव देशी शराब कीमत 2000 रु.  बेचते पाया जाने से अवैध शराब को जप्त कर  सभी आरोपियों के विरूध्द धारा 34 आबकारी एक्ट के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
   उपरोक्त कार्यवाही में थाना निरीक्षक राजपाल सिह जादौन, उनि दीपक वर्मा, सउनि क्रमश: संतोष गीद,  अरविंद पाठक,  मोहनलाल,  अमृतलाल,  मनकर अहाके,  ग्रेगोरी कुजूर, प्रधान आरक्षक अशोक पाठक, कल्याण, अशोक, अरविंद, आशीष, जितेन्द्र, प्रकाश, गौरव, सैनिक  रामकिशन, महेन्द्र शर्मा आरक्षक बृजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
फोटो 2- जप्त किए हुए गांजे का

Related Articles

Back to top button