क्राइम

सौतेले पिता ने किशोरी से मुंह काला कर रिश्ते को किया तार-तार, सगी मां ने 20 हजार में बेचा

दो अन्य ने भी दुष्कर्म कर मानवता को किया शर्मशार
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज ।
कुछ इंसानों में राक्षसी प्रवृत्ति इतनी अधिक प्रविष्ट हो चुकी है कि उन्हें रिश्ते और मानवता नजर ही नहीं आती, जहां एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्ते को तार-तार कर दिया वही ममता की मूरत कहीं जाने वाली सगी मां ने अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए अपनी सगी बेटी को 20 हजार रुपए में दूसरे पुरुष को बेंच दिया। सौदा कराने वाले और खरीदने वाले दोनों ही व्यक्तियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर मानवता को शर्मसार कर दिया। पीड़िता किशोरी की आप बीती सुनकर पत्थर दिल भी पसीज जाएं लेकिन सौतेले पिता सगी मां और खरीदकर अपने पास रखने वालों का दिल नहीं पसीजा, किशोरी चीखती चिल्लाती रही उसे डरा धमका कर सभी ने किशोरी की जिंदगी बर्बाद कर दी। किसी तरह वह पुलिस के पास पहुंची और रीवा पुलिस ने जीरो पर केस कायम कर बेगमगंज थाना भेजा तब अपराध की परतें खुलती चली गई और अपराधी सींखचों के पीछे पहुंच गए।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि जब रीवा से किशोरी के साथ हुई घटना का प्रकरण जीरो पर कायम होकर आया तो पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीओपी सुनील कुमार बड़करे के मार्गदर्शन में पुलिस रीवा से किशोरी को आवश्यक कार्रवाई उपरांत बेगमगंज लेकर आई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह तीन बहनें और एक भाई हैं मां बतीबाई की पिताजी से नहीं बनी तो वे उन्हें छोड़कर दूसरे और तीसरे के साथ रहने लगी जब उनसे भी नहीं बनी तो वह बेगमगंज आकर वार्ड 15 निवासी सतीश साहू की पत्नी बन कर रहने लगी। सतीश साहू की भी यह चौथी पत्नी थी यहां वह करीब 1 साल से अपनी 5 वर्ष की बच्ची के साथ अच्छे से रह रही थी। 14 वर्षीय पीड़िता किशोरी अपने पिता रामचंद्र चौधरी ग्राम हरिहरपुर थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ में रहती थी पिता दारू पीकर मारपीट करता था। मां बतीबाई से संपर्क होने पर अपनी पीड़ा उसने उसे बताई तब मां बतीबाई ने कहा कि तुम बेगमगंज आ जाओ यहां अच्छे से रहोगी । मां की बात मानकर किशोरी बेगमगंज आ गई और अपने सौतेले पिता सतीश साहू व मां बतीबाई के साथ रहने लगी । यहां सौतेले पिता सतीश साहू की उस पर नियत खराब हो गई और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया, अपनी पीड़ा उसने मां को बताई तो मां ने उसे समझाया कि बेटा हम यहां कुछ नहीं कर सकती इस दौरान सतीश साहू ने अपनी चौथी पत्नी बतीबाई को यह कहकर दूर कर दिया कि तुम बूढ़ी हो चुकी हो अब में तुम्हारी बेटी को ही पत्नी बनाकर रखेंगे। तब मां बेटी ने मौका देखकर वहां से भागना उचित समझा। लेकिन पड़ोस में रहने वाला अशोक प्रजापति उर्फ पंचम प्रजापति 40 वर्ष नि. महूना गुर्जर हाल निवास वार्ड 15 ने उससे कहा कि तुम वापस क्यों जा रही हो, हम तुम्हें दूसरा पति यहीं दिलवाए देते हैं तब उसने महूना गुर्जर निवासी भगवानदास लोधी के यहां उसे बिठा दिया और बतीबाई ने अशोक के कहने पर सीधी निवासी रमेश प्रजापति पुत्र श्यामलाल प्रजापति को अपनी 14 वर्षीय बेटी को 20 हजार रु. में बेंच दिया।
वहीं किशोरी की मां को दूसरा पति दिलाने वाले अशोक प्रजापति की नियत किशोरी पर खराब हो गई और उसने रमेश प्रजापति से कहा कि तुम तो ले जाकर मजे करोगे, मैं भी दो दिन इस किशोरी अपने पास रखूंगा और उसने 2 दिन लगातार उसके साथ बलात्कार किया। फिर रमेश प्रजापति उसे अपने साथ लेकर रीवा पहुंच गया और 3 दिन तक लगातार उसने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया किसी तरह सुबह के समय किशोरी उसका मोबाइल लेकर घर से भाग गई और एक बुजुर्ग से मिली और अपनी आपबीती बताई उसकी आप बीती सुनकर बुजुर्ग ने उसे अपने घर ले जा कर रखा और थाने में पूरी घटना बताई, तब रीवा पुलिस द्वारा मेडिकल उपरांत जीरो पर प्रकरण कायम कर बेगमगंज थाने भेजा।
बेगमगंज पुलिस द्वारा किशोरी को लाकर आरोपियों की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया तथा किशोरी की सगी मां बतीबाई, सौतेला पिता सतीश साहू पुत्र बाबूलाल साहू 36 वर्ष निवासी वार्ड 15, अशोक उर्फ पंच प्रजापति निवासी वार्ड 15 एवं रमेश प्रजापति निवासी सीधी के खिलाफ धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह बलरामपुर भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि किशोरी तीन बहनें और एक भाई है एक बहिन की शादी हो चुकी है एक बहिन और भाई पिता के पास छत्तीसगढ़ में हैं छोटी वाली अब जो करीब 6 वर्ष की है वह भगवान सिंह लोधी के पास ग्राम महूना में है।
सवाल यह पैदा होता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्या इन आरोपियों के घरों पर भी बुलडोजर चलवाएंगे ? जिन्होंने रिश्ते और मानवता को शर्मसार करने वाली घिनोनी घटना को अंजाम दिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि किशोरी के साथ रिश्ते और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई आरोपियों को जेल भेज दिया गया है पीड़िता को बाल संप्रेषण गृह में भेजा गया है।

कलयुगी सगी मां, अशोक प्रजापति रमेश प्रजापति

Related Articles

Back to top button