ओबर ट्रेक करने के चक्कर में दो लोगों की घटना स्थल पर मौत

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के थाना मझगवा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत ।
घर लौट रहे भाई बहन को बेलगाम बस ने मारी टक्कर जिसके बाद दोनों के सिर फूट गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि बाइक के बीच मे बैठा युवक घायल हो गया है। घटना सोमवार की देर शाम करीब छः बजे की है। बताया जा रहा है कि युवती का बैग बस में छूट गया था जिसे लेने के लिए बाइक से बस का पीछा कर ओवरटेक करने के प्रयास में बस के नीचे जा घुसे, बस के पहिये सिर के ऊपर से निकल गए। हादसा इतना भयावहः था कि कमजोर दिल वालों की देखकर रूह कांप जाती। जबकि सड़क पर केवल खून ही खून नजर आ रहा था। जिसने भी यह हादसा देखा उनकी नजर नही जमी।
मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम ढकरवाह के पेट्रोल पंप के पास बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया, मृतका शिखा चौधरी उम्र 19 वर्ष सिहोरा निवासी, मृतका का भाई निखिल चौधरी उम्र 18 वर्ष और घायल साहिल चौधरी उम्र 16 वर्ष फ़नवानी निवासी हैं। जबकि यह जानकारी मिली कि मृतका शिखा चौधरी जोकि सिहोरा में रहती है वह सिहोरा से फलवानी अपने मां के यहां गई थी बस से उतरने के बाद उसका सामान इस बस में छूट गया था जिसे लेने के लिए वह अपने भाई निखिल चौधरी और साहिल के साथ शिखा बाइक पर बैठकर बस से सामान लेने उसके पीछे जा रहे थे जैसे ही वह ढकरवाह के पास पहुंचे तभी बस को ओवरटेक करने के दौरान निखिल चौधरी और शिखा चौधरी बस के पिछले चक्के की चपेट में आने से हुई दर्दनाक हादसे में मौत ।
ढकरवा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा फनवानी के बताए जा रहे हैं यह लोग टू व्हीलर गाड़ी में तीन सवारी थी, एक लड़की दो लड़के जिसमें एक लड़की व एक लड़का खत्म हो चुकें है, व एक लड़का घायल है, ऐ तीनों फनवानी के है, इनके पिता का नाम संजू चौधरी है।



